फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   180 villages lost electricity due to storm and rain, damage to mangoes

Bulandshahar News: आंधी-बारिश से 180 गांवों की बिजली गुल, आम को भी नुकसान

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 01 May 2023 12:49 AM IST
विज्ञापन
180 villages lost electricity due to storm and rain, damage to mangoes
बुलंदशहर। जिले में शनिवार की रात्रि आंधी के साथ बारिश से 180 गांवों की बिजली गुल हो गई। इसके लिए रविवार सुबह नौ बजे तक बिजली चालू हो पाई। जिसके चलते लोगों को पेयजल संकट से भी जूझना पड़ा। वहीं, आम की फसल को भी तीन से चार फीसदी का नुकसान हुआ है। रविवार को भी दोपहर बाद बारिश हुई। इससे तापमान में भी गिरावट आई है। मौसम वैज्ञानिक अभी भी आगामी कई दिन तक बारिश की संभावना जता रहे हैं।
विज्ञापन

शनिवार की देर रात तेज आंधी के साथ बारिश आने के कारण बिजली की सप्लाई बाधित हो गई। आंधी-बारिश बंद होने के बाद बिजली निगम की टीम फील्ड में उतरी तो पता चला कि कई स्थानों पर बिजली के तारों के टकराने से फाल्ट आ गया है। जबकि कई स्थानों पर पेड़ों से लाइनों के गुजरने के कारण बिजली की सप्लाई चालू नहीं हो पा रही। नगर समेत शिकारपुर, सलेमपुर, जहांगीराबाद, औरंगाबाद, बुलंदशहर, खुर्जा, अनूपशहर, डिबाई के 180 से अधिक गांवों में रात भर बिजली गुल रही। आंधी-बारिश से बिजली गुल होने के कारण लोगों को पेयजल की किल्लत से भी जूझना पड़ा। हालात यह रहे कि आंधी के दौरान शहर में कई स्थानों पर लोगों को बहुत कम पानी मिल सका तो अन्य क्षेत्रों में भी पेयजल संकट रहा। जबकि नगर के आदर्श नगर, राधा नगर, शास्त्री नगर, साठा, अंसारी रोड, कचहरी रोड, चांदपुर, यमुनापुरम समेत कई स्थानों पर बाधित हुई बिजली सप्लाई कुछ समय के बाद चालू होने के चलते पानी की परेशानी नहीं हुई। रविवार सुबह होते ही ऊर्जा निगम के अधिकारियों ने फाल्ट को दूर कर बिजली सप्लाई को चालू की। इसके बाद ही लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

आंधी से आम की फसल को नुकसान बढ़कर हुआ 10 फीसदी तक
आंधी आने से जिले में आम की फसल को तीन से चार गुना नुकसान हुआ है। बागान किसान ज्ञानेश सिंह और अमर पाल सिंह ने बताया कि पिछले दिनों आई बारिश से भी पांच फीसदी से अधिक नुकसान हुआ था। यदि और आंधी आती है तो नुकसान भी बढ़ेगा। इसे झेल पाना मुश्किल होगा। इस बार आम पर बौर अच्छी आया तो लग रहा था कि इस बार पिछले दो साल से झेल रहे नुकसान की भरपाई हो जाएगी। लेकिन यह आस पूरी नहीं हुई और समय से पहले गर्मी आने पर बौर खराब हो गया। साथ ही कई तरह के रोग भी लग गए। इससे आम को बचाया तो अब मौसम की मार नुकसान बढ़ा रही है, जिसे झेल पाना मुश्किल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बारिश से बदला मौसम का मिजाज, गर्मी से मिली कुछ निजात
- लगातार छाए हैं बादल, मौसम में आए बदलाव से तापमान पहुंचा 29 डिग्री पर
- मौसम वैज्ञानिक आगामी कई दिन तक लगातार जता रहे बारिश की संभावना
संवाद न्यूज एजेंसी
बुलंदशहर। लगातार बदल रही मौसम की रंगत के बीच हुई बारिश से जहां गर्मी से निजात मिल गई है। वहीं, दूसरी ओर तापमान भी कम होकर 29 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। मौसम वैज्ञानिक आगामी कई दिन तक लगातार बारिश की संभावना जता रहे हैं। यदि ऐसा होता है तो तापमान में और गिरावट आ सकती है।

पिछले कई दिन से मौसम लगातार बदल रहा है। शनिवार की रात्रि और रविवार की दोपहर बाद बारिश होने से मौसम का मिजाज बदल गया। अधिकतम तापमान 29 और अधिकतम 20 डिग्री सेल्सियस रहा। हवा की गति आठ किलोमीटर प्रति घंटा और आर्द्रता बढ़कर 44 फीसदी तक पहुंच गई। शनिवार को अधिकतम तापमान 33 और न्यूनतम 20 डिग्री रहा था। आर्द्रता 22 फीसदी दर्ज की गई थी। किसानों का कहना है कि इस बारिश से गेहूं की कटाई के बाद अब खेतों की जुताई हो जाएगी। धान की फसल को फायदा हुआ है तो ज्वार व बाजरा आदि हरा चारे की भी बुआई की जा सकती है। कृषि विज्ञान केंद्र के मौसम वैज्ञानिक डॉ. रामानंद पटेल का कहना है कि इस समय बादल छाने से आगामी कई दिन तक अच्छी बारिश होने की संभावना बरकरार बनी हुई है। तेज गर्जना के साथ होने वाली बारिश के साथ आंधी भी आएगी। सोमवार को अधिकतम तापमान कम होकर 26 और न्यूनतम 20 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed