फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   18 Kar Sevaks had spent 19 days in Unnao District Jail

Bulandshahar News: 18 कारसेवकों ने उन्नाव जिला जेल में काटे थे 19 दिन

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 11 Jan 2024 10:43 PM IST
विज्ञापन
बुलंदशहर। अनूपशहर कस्बे के 18 से अधिक लोग अयोध्या में कार सेवा करने के लिए गए थे। इन्होंने 19 दिन उन्नाव की जेल काटी। पूर्व विधायक नवल किशोर भी इनके साथ मौजूद थे। नगर निवासी शिवओम गुप्ता अपने सात दिन के बच्चे को छोड़कर कारसेवा करने गए थे।
विज्ञापन


जिस तरह का उत्साह अब अयोध्या में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के लिए दिख रहा है। वैसा ही उत्साह 1990 में अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि कारसेवा के लिए जाने वाले लोगों में दिखा था। लोग लाठी गोली की परवाह न करके किसी भी कीमत पर अयोध्या जाने के लिए बेताब थे। पूर्व विधायक नवल किशोर गर्ग ने बताया कि 1990 में तहसील क्षेत्र के 21 लोग कार सेवा करने के लिए आलू के ट्रक में बैठकर राजघाट गए थे। राजघाट से यह सभी लोग ट्रेन में बैठकर अयोध्या के लिए निकले। बताया कि राजघाट से लेकर लखनऊ तक जगह-जगह कार सेवकों की पुलिस ने जांच पड़ताल की। इस दौरान जिन कार सेवकों पर पुलिस को जरा भी शक हुआ उन्हें जेल में डाल दिया गया। व्यापारी नेता शिवओम गुप्ता और राजीव पाठक ने भी 19 दिन उन्नाव जिला जेल में बिताए थे। कस्बे के मोहल्ला जामा मस्जिद निवासी रामभक्त शिवओम गुप्ता अपने सात दिन के बेटे सौरभ को छोड़कर कार सेवा करने अयोध्या के लिए जत्थे के साथ रवाना हुए थे लेकिन, उन्नाव में पहचान होने पर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। रामभक्त अपने परिवार व बच्चों को छोड़कर कारसेवा करने के लिए अयोध्या पहुंच रहे थे।
विज्ञापन

घटना के बाद नवल किशोर बने विधायक

इस घटना के बाद भाजपा नेता नवल किशोर गर्ग को खूब लोकप्रियता मिली। 1991 में जब विधानसभा चुनाव हो रहे थे तब भाजपा ने उन्हें टिकट देकर अपना उम्मीदवार बनाया। उन्होंने उस समय 41000 मत हासिल कर कांग्रेस के दिग्गज नेता व पूर्व मंत्री पीके शर्मा को हराकर कमल खिलाया था। 1993 में दोबारा हुए विधानसभा चुनाव में भाजपा ने फिर उन पर विश्वास जताते हुए अपना उम्मीदवार बनाया। उन्होंने उस समय 43000 मत प्राप्त कर कांग्रेस के दिग्गज नेता सतीश शर्मा को पराजित किया था। नवल किशोर ऐसे भाजपा नेता रहे जो विधायक, पालिका अध्यक्ष एवं जिला अध्यक्ष सहित तीन पदों पर आसीन रहे। नवल किशोर गर्ग 1989 से 93 तक भाजपा के बुलंदशहर जिलाध्यक्ष रहे। 1991 एवं 1993 में विधायक रहे। 1988 से 1993 तक अनूपशहर पालिका अध्यक्ष रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed