{"_id":"593aee204f1c1b34539cb138","slug":"1776-crores-of-farmers-in-the-district-will-be-forgiven-debt","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले के किसानों का 1776 करोड़ रुपये माफ होगा ‘कर्ज’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले के किसानों का 1776 करोड़ रुपये माफ होगा ‘कर्ज’
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
Updated Sat, 10 Jun 2017 12:21 AM IST
विज्ञापन
farmers
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में लघु एवं सीमांत किसानों का 1776 करोड़ रुपये कृषि कर्ज माफ होगा। प्रशासन ने शासन को कृषि कर्ज की राशि और कर्जदार किसानों का विवरण भेज दिया है। बैंकर्स ने 20 बिंदुओं पर रिपोर्ट तैयार कर शासन को सौंपी है।
विज्ञापन
बुलंदशहर की सातों तहसीलों में करीब चार लाख काश्तकार हैं। एक लाख लघु एवं सीमांत किसान ऐसे हैं, जिन्होंने 31 मार्च 2016 में किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी) और क्राप लोन के तहत कृषि कर्ज लिया। बैंकर्स ने ऐसे किसानों को सूचीबद्ध कर दिया है। किसान और कृषि कर्ज का अमाउंट का जिक्र करते हुए रिपोर्ट भेजी गई है।
विज्ञापन
बताया गया है कि 20 बिंदुओं पर शासन ने रिपोर्ट मांगी थी। इनमें तीन प्रमुख बिंदु थे। मसलन, 31 मार्च 2016 से पहले कितने किसानों ने केसीसी और क्राप लोन लिया। कर्ज लेने के बाद कितने किसानों ने कितना कर्ज अदा किया। मौजूदा स्थिति में किसानों पर कितना कर्ज शेष है। एलडीएम सतपाल मेहता ने बताया कि 31 मार्च 2016 तक 1776 करोड़ रुपये का कर्ज किसानों ने लिया था।
विज्ञापन
गाइडलाइन अभी तक नहीं आई है। गाइडलाइन आने के बाद ही कर्जमाफी की तस्वीर साफ होगी। यहां होगी योगी सरकार को मुश्किल ः सरकार ने केवल केसीसी और क्राप लॉन लेने वाले किसानों का ही कर्ज माफ करने की घोषणा की है। जिन किसानों ने भूमि सुधार, यंत्रीकरण (ट्रैक्टर, ट्रॉली, थ्रेसिंग मशीन) के लिए ऋण लिया हुआ है, उनको कर्ज की पाई पाई चुकानी होगी।
सरकार ने बजट में कर्ज माफी योजना के तहत 30 से 36 हजार करोड़ रुपये की व्यवस्था की है। बुलंदशहर में पौने दो हजार करोड़ कर्ज माफ होना है। यदि यूपी के 75 जिलों में एक-एक हजार करोड़ रुपये कर्ज माफ हुआ तो यह राशि 75 हजार करोड़ रुपये होता है। ऐसे में सरकार 35 हजार करोड़ रुपये की व्यवस्था कैसे करेगी।
साख बचाने में हुआ किसानों का नुकसान ः कर्जमाफी स्कीम में उन किसानों को लाभ नहीं मिलेगा, जिन्होंने साख बचाने के चक्कर में कर्ज चुका दिया हो, भले ही उन्होंने कर्ज चुकाने के फौरन बाद फिर से केसीसी के तहत ऋण ले लिया हो। बता दें कि किसान क्रडिट कार्ड से किसानों को पुराना कर्ज चुकाने के 24 घंटे के भीतर नया कर्ज मिल जाता है।