{"_id":"5ce29336bdec22073d799deb","slug":"171558352694-bulandshahr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्रय केंद्र पर अवैध रूप से गेहूं उतारने का वीडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्रय केंद्र पर अवैध रूप से गेहूं उतारने का वीडियो वायरल
विज्ञापन

बुलंदशहर/खानपुर। क्षेत्र के एक गेहूं क्रय केंद्र पर विभाग का एक और कारनामा सामने आया है। केंद्र का वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें अवैध रूप से रात के समय गेहूं उतारा जा रहा है। केंद्र प्रभारी ने सफाई दी है कि गेहूं का लदान हो रहा था। जबकि कई दिन से तौल नहीं होने से यह बात किसी के गले नहीं उतर रही। अफसरों का कहना है कि इसकी जांच करवाई जाएगी।
अवैध रूप से क्रय केंद्र पर उतारे जा रहे गेहूं का वायरल वीडियो चौहान बस्ती स्थित गेहूं क्रय केंद्र का बताया जा रहा है। यह वीडियो बुधवार रात्रि नौ बजे का है। इसमें एक ट्रैक्टर क्रय केंद्र पर आता है और उसमें गेहूं के कट्टे भरे हुए हैं। ट्रैक्टर के आते ही लेबर गेहूं को उतारना शुरू कर देती हे। बताया गया कि इसी दौरान आसपास रहने वाले डॉ. देवेंद्र सिंह, कलुवा चौहान, नित्य सिंह, मुकेश कुमार, संदीप, शिवम, कृ ष्ण, विद्या देवी, पारो चौहान आदि मौके पर पहुंच गए। इन लोगों ने इसका विरोध किया तो इंचार्ज और लेबर ने कहा कि यह डीएम का आदेश है। इन लोगों ने बताया कि क्रय केंद्र पर पिछले कई दिन से गेहूं की तौल नहीं हो रही है। ऐसे में गेहूं का लदान कहां से हो रहा था। यह वारयल वीडियो क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। केंद्र प्रभारी अमित त्यागी का कहना है कि क्रय केंद्र पर किसी तरह का अवैध गेहूं नहीं उतारा जा रहा था। कुछ लोगों ने गेहूं उठान के समय वीडियो बना कर वायरल कर दी है। उधर, जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी अविनाश चंद का कहना है कि इसकी जांच करवाई जाएगी। वीडियो सही पाई गई तो संबंधित के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
महिला कर्मचारी द्वारा रिश्वत मांगने के मामले में बैठी जांच
बुलंदशहर। नगर के चांदपुर रोड स्थित एफसीआई गोदाम पर महिला कर्मचारी का रिश्वत मांगने वाला ऑडियो वायरल होने के बाद विभागीय अफसरों ने पूरे मामले में जांच बैठा दी है। इसके लिए तीन सदस्यीय कमेटी का भी गठन कर दिया है। मैनेजर ने जांच समिति से 15 दिन में रिपोर्ट पेश करने के आदेश जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन
जनपद में गेहूं खरीद के बाद क्रय केंद्रोें से गेहूं एफसीआई के गोदाम में भंडारण के लिए पहुंच रहा है। शासन की सख्ती के बावजूद भी इस बार गेहूं भंडारण की प्रक्रिया विवादों में चल रही है। पिछले दिनों चांदपुर रोड स्थित गोदाम पर एक महिला कर्मचारी का ट्रांसपोर्टर से रिश्वत मांगने का ऑडियो वायरल हुआ था। इसके साथ ही भंडारण गोदामों में वीडियो और ऑडियो वायरल हो चुके हैं। इसके चलते विभाग की खूब किरकिरी हुई और यह मामला लखनऊ और दिल्ली तक पहुंच गया था। इस मामले में अब एफसीआई के एरिया मैनेजर ने जांच बैठा दी है। साथ ही जांच के लिए तीन सदस्यीय टीम का गठन कर उसे 15 दिन में अपनी जांच रिपोर्ट पेश करने के भी आदेश जारी कर दिए हैं। इससे विभाग में हड़कंप मचा हुआ है। एपसीआई के एरिया मैनेजर विवेक पोद्दार ने बताया कि यह मामला मेरे संज्ञान में है। इस प्रकरण की जांच के लिए तीन सदस्यीय टीम गठित कर दी है। इसमें शामिल कर्मचारियों के खिलाफ जांच रिपोर्ट मिलने पर कार्रवाई होगी। साथ ही जांच में ट्रांसपोर्टरों के भी बयान दर्ज किए जाएंगे।
15 केंद्र प्रभारियों को जारी किए नोटिस, खरीद रहे हैं कम गेहूं
बुलंदशहर। जनपद में कम खरीद करने वाले 15 गेहूं क्रय केंद्र प्रभारियों को नोटिस जारी किए गए है। जबकि पहासू के केेंद्र प्रभारी से स्पष्टीकरण मांग लिया है। वहीं, एफसीआई एजेंसी गेहूं खरीद का लक्ष्य पूरा नहीं कर पा रही है। इस पर जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी ने जिला प्रबंधक को पत्र लिखा है। उनकी इस कड़ी कार्रवाई से केंद्र प्रभारियों में हड़कंप मचा हुआ है।
जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी अविनाश चंद सागरवाल ने बताया कि गेहूं खरीद के लिए एफसीआई को भी एजेंसी बनाया गया है। जबकि एफसीआई के क्रय केंद्रों पर अभी तक 20500 मीट्रिक टनल के सापेक्ष 2348 मीट्रिक टन ही गेहूं खरीदा जा सका है। जो दिए गए लक्ष्य से काफी पीछे हैं। ऐसे में विभाग शासन से मिले गेहूं खरीद के लक्ष्य को भी पूरा नहीं कर पा रहा है। इस पर उन्होंने एफसीआई के प्रबंधन को पत्र लिखकर गेहूं खरीद के लक्ष्य को पूरा करने की मांग की है। इसी तरह अन्य एजेंसियों के कई क्रय केंद्र भी ऐसे शामिल हैं, जो कम गेहूं खरीद कर रहे हैं। ऐसे सभी एजेंसियों के 15 क्रय केंद्र प्रभारियों को उनकी ओर से नोटिस जारी कर दिए हैं। साथ ही पहासू के क्रय केंद्र प्रभारी से स्पष्टीकरण मांगा गया है। उन्होंने कहा कि किसी भी क्रय केंद्र प्रभारी की मनमानी नहीं चलने दी जाएगी। एजेंसियों पर खरीद कम कैसे हो रही है इसकी समीक्षा की जा रही है। प्रभारियों को इस संबंध में जबाव भी देना होगा।