{"_id":"5b6ed7ed4f1c1bac7d8b7979","slug":"161533990893-bulandshahr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रद्धालुओं से भरी टेंपो में ट्रैक्टर-ट्राली ने मारी टक्कर, युवती की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रद्धालुओं से भरी टेंपो में ट्रैक्टर-ट्राली ने मारी टक्कर, युवती की मौत
Updated Sat, 11 Aug 2018 06:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रद्धालुओं से भरी टेंपो में ट्रैक्टर-ट्राली ने मारी टक्कर, युवती की मौत
खुर्जा। सिद्धेश्वर नाथ मंदिर से दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं से भरी टेंपो में बेकाबू ट्रैक्टर ट्राली ने टक्कर मार दी। हादसे में एक युवती की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने सभी घायलों को जाटिया अस्पताल में भर्ती करवाया। वहां से उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। चालक ट्रैक्टर छोड़कर भाग निकला।
शिवरात्रि के दिन बृहस्पतिवार को देहात थाना क्षेत्र के गांव रूपबास पचगाई से ग्रामीण सिद्धेश्वर नाथ मंदिर दर्शन करने गए थे। देर शाम सभी टेंपो से अपने गांव लौट रहे थे। अपने नाना-नानी के घर आई शाहदरा दिल्ली निवासी अंजलि भी टेंपो में थी। ढाकर मोड़ के पास सीमेंट से लदी एक ट्रैक्टर-ट्राली अनियंत्रित होकर टेंपो में टक्कर मार दी। हादसे के बाद टेंपो सवार लोगों में चीख पुकार मच गई। आसपास के ग्रामीणों ने देखा तो मौके की तरफ दौड़ पड़े। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से टेंपो में फंसे लोगों को बाहर निकाला। हादसे में युवती अंजलि की मौके पर ही मौत हो गए। इसके अलावा गांव के शेरपाल, उनकी पत्नी मीरा और बेटा तारा समेत चार लोग घायल हो गए। घायलों को जटिया अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां से सभी को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्राली को कब्जे में ले लिया है। चालक मौके से भाग गया।