{"_id":"5b425b404f1c1bae288b55b3","slug":"161531075392-bulandshahr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पॉवर कारपोरेशन ने क्षेत्र में चलाया मॉस रेड अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पॉवर कारपोरेशन ने क्षेत्र में चलाया मॉस रेड अभियान
Updated Mon, 09 Jul 2018 12:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पावर कारपोरेशन ने क्षेत्र में चलाया मास रेड अभियान
खुर्जा। पावर कारपोरेशन के अफसरों ने शनिवार को मास रेड अभियान के नगर में कई स्थानों पर बिजली चोरों के खिलाफ सख्त अभियान चलाया। अभियान के दौरान 42 बिजली चोरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। छापेमारी अभियान से बिजली चोरों में हड़कंप मचा रहा।
एसडीओ सुनील सिंह ने बताया कि शासन के आदेशों पर शनिवार को क्षेत्र के मोहल्ला मुगलपुरा, तरीनान, नई बस्ती, सराय नसरुल्ला, पद्म की पुलिया समेत कई स्थानों पर बिजली कर्मियों की मौजूदगी में मास रेड अभियान चलाया। अभियान से बिजली चोरों में हड़कंप मच गया। कई स्थानों पर कटिया डालकर बिजली चोरी करते हुए लोगों को पकड़ा गया। अभियान के बाद बिजली विभाग ने 42 बिजली चोरों के खिलाफ कोतवाली में तहरीर रिपोर्ट दर्ज कराई है। अभियान से बिजली चोरों में हड़कंप मचा रहा। एसडीओ ने बताया कि बिजली चोरों के खिलाफ अभियान जारी रहेगा।