{"_id":"64a051e88a3707d5f70e6514","slug":"16-out-of-216-complaints-on-the-spot-in-samadhan-diwas-bulandshahr-news-c-133-1-bul1006-947-2023-07-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: समाधान दिवस में 216 में से 16 शिकायतों का मौके पर निस्तारण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: समाधान दिवस में 216 में से 16 शिकायतों का मौके पर निस्तारण
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बुलंदशहर/अनूपशहर।
संपूर्ण समाधान दिवस में भ्रष्टाचार के आरोप से तिलमिलाए शिकारपुर तहसीलदार ने पुलिस बुलाकर शिकायतकर्ता को बाहर निकलवा दिया। इसके विरोध में शिकायतकर्ता मौके पर ही धरने पर बैठ गए। अधिकारियों ने बाद में शिकायतकर्ता को समझाकर शांत किया। इस दौरान जिले की सातों तहसीलों में कुल 216 लोगों की शिकायतें दर्ज की गई, जिनमें से मौके पर केवल 16 शिकायतों का निस्तारण किया जा सका।
शनिवार को डीएम सीपी सिंह की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस के तहत अनूपशहर तहसील में लोगों की शिकायतें सुनी गई। इस दौरान गांव पारली निवासी होमगार्ड राजवीर ने बिजली विभाग द्वारा बिजली कनेक्शन न दिए जाने की शिकायत की। बार एसोसिएशन अध्यक्ष कमल चंद बंसल व सचिव जयप्रकाश शर्मा के नेतृत्व में अधिवक्ताओं ने डीएम से मुलाकात कर बार भवन की तरफ जाने वाले रास्ते की चौड़ाई को बढ़ाने एवं चेंबर के लिए अतिरिक्त भूमि दिए जाने की मांग की। इस दौरान एसएसपी श्लोक कुमार, एसडीएम नवीन कुमार, सीओ अन्विता उपाध्याय, तहसीलदार संतोष कुमार, नायब तहसीलदार खुशबू सिंह मौजूद रहे। सदर तहसील में सीडीओ कुलदीप मीना की अध्यक्षता में शिकायतें सुनी गई। मौके पर कुल 27 में से चार शिकायतों का निस्तारण किया गया। शेष शिकायतों के निस्तारण के लिए सीडीओ ने विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया। स्याना तहसील में तहसीलदार सत्यपाल सिंह की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस में 33 लोगों ने अपनी शिकायतें दर्ज कराईं। इनमें से मौके पर दो ही शिकायतों का निस्तारण किया गया। मौके पर नायब तहसीलदार विपिन वर्मा, सीएचसी प्रभारी डॉ. विपिन कुमार, खंड शिक्षा अधिकारी बृजमोहन सिंह मौजूद रहे।
तहसीलदार के खिलाफ धरने पर बैठा शिकायतकर्ता
शिकारपुर तहसील में तहसीलदार चंद्र प्रकाश पांडे की अध्यक्षता में शिकायतें सुनी जा रही थीं। इसी दौरान राबड़ी निवासी दिल्ली पुलिस से रिटायर्ड दरोगा यज्ञदत्त शर्मा ने अपनी जमीन पर अवैध कब्जे का आरोप लगाया। कहा कि डीएम को शिकायत देने के बाद एसडीएम ने टीम का गठन किया था, लेकिन लेखपाल और तहसीलदार के भ्रष्टाचार और काम न करने के कारण अभी तक कब्जा नहीं हटवाया गया है। यज्ञदत्त शर्मा ने जैसे ही तहसीलदार पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया वैसे ही तहसीलदार तिलमिला उठे और पुलिस बुलाकर शिकायतकर्ता को बाहर निकलवाने का प्रयास किया। इसके विरोध में शिकायतकर्ता धरने पर बैठ गया। बाद में अधिकारियों ने उसे समझाकर शांत किया।
विज्ञापन
तहसील का नाम कुल शिकायतें निस्तारित
बुलंदशहर 27 04
शिकारपुर 17 01
स्याना 32 02
डिबाई 35 03
अनूपशहर 65 02
खुर्जा 17 02
सिकंदराबाद 23 02
कुल 216 16