{"_id":"681a4177f93073c5b7062b2b","slug":"158-lakh-students-will-get-1200-rupees-bulandshahr-news-c-133-1-bul1002-133551-2025-05-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: 1.58 लाख छात्र-छात्राओं को मिलेंगे 1200 रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: 1.58 लाख छात्र-छात्राओं को मिलेंगे 1200 रुपये
विज्ञापन
बुलंदशहर। परिषदीय विद्यालयों में अध्ययनरत 1.58 लाख से अधिक छात्र-छात्राओं को निशुल्क यूनिफार्म, बैग, जूता, मोजा के लिए 1200-1200 रुपये की धनराशि जल्द मिलेगी। आंकड़ों का सत्यापन पूरा होने के बाद अब विभाग शासन से पैसा मिलने का इंतजार कर रहा है। यह राशि डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर के तहत संबंधित बच्चों के अभिभावकों के बैंक खातों में पहुंचेगी।
बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. लक्ष्मीकांत पांडे ने बताया कि 10 से 20 मई के बीच पहले चरण का पैसा आ जाएगा। जिले में 1862 प्राथमिक, पूर्व माध्यमिक और कंपोजिट विद्यालय हैं। इसमें 2.18 लाख छात्र-छात्रा पंजीकृत हैं। स्कूल चलो अभियान के तहत अब तक करीब 15 हजार से अधिक नए बच्चों का प्रवेश लिया गया है। इसके अलावा दूसरी, तीसरी, चौथी, पांचवीं से लेकर आठवीं तक के विद्यार्थियों का आंकड़ा पहले से फीड है।
आंकड़ों के अनुसार बेसिक शिक्षा विभाग के पोर्टल पर 1.58 लाख प्रोन्नत बच्चाें का डाटा अपलोड किया गया है। बताया कि एक अप्रैल से सत्यापन का काम चल रहा है। जिन बच्चों का आधार नंबर अभी तक नहीं मिला है उनका पैसा आने में विलंब होगा। बताया कि 20 मई से गर्मी की छुट्टी हो जाएगी।
विज्ञापन
उन्होंने यह भी बताया कि विभाग शेष बच्चों को यह राशि दिलाने के लिए काम कर रहा है। जिन छात्र-छात्राओं के पास आधार नहीं हैं, उनके आधार बनवाए जा रहे हैं। साथ ही अभिभावकों से उनके बैंक खाते नंबर लिए जा रहे हैं। शेष छात्र-छात्राओं का डाटा भी पूरा कर शासन को भेजकर जल्द राशि की मांग की जाएगी।