फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   डबल मर्डर: पीड़ित परिवारों को दिए मुआवजे की पहली किस्त के 8.25 लाख

डबल मर्डर: पीड़ित परिवारों को दिए मुआवजे की पहली किस्त के 8.25 लाख

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 04 Jul 2019 11:32 PM IST
विज्ञापन
डबल मर्डर: पीड़ित परिवारों को दिए मुआवजे की पहली किस्त के 8.25 लाख
दोहरा हत्याकांड : पीड़ित परिवारों को 8.25 लाख दिए
विज्ञापन



बुलंदशहर। कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव चांदपुर नयागांव में छेड़छाड़ का विरोध करने पर कार से रौंदकर की गई दो महिलाओं की हत्या के मामले में जिला प्रशासन ने पीड़ित परिवारों को सहायता राशि प्रदान की है। साथ ही छेड़छाड़ की पीड़िता और घायल हुए दो युवकों को भी सहायता राशि उपलब्ध करवाई गई है। यह सहायता राशि डीएम अभय सिंह के आदेश पर जिला समाज कल्याण अधिकारी कार्यालय से दी जा रही है।
पिछले दिनों गांव चांदपुर नयागांव में छेड़छाड़ का विरोध करने पर आरोपियों ने कार से रौंदकर दो महिलाओं की हत्या कर दी थी। जबकि दो युवक घायल हो गए थे। डबल मर्डर का यह मामला काफी गर्मा गया था। साथ ही पीड़ित परिवार से विभिन्न पार्टियों के नेताओं आदि ने संपर्क साधना शुरू कर दिया था। इस मामले में जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन को भी घसीटने का प्रयास किया गया था। साथ ही यह मामला राज्य सभा में भी उठा। इसके बाद जिला स्तर पर डीएम अभय सिंह की अध्यक्षता वाली एससीएसटी समिति ने पीड़ित परिवार को सहायता राशि देने का निर्णय लिया। इसके तहत दोनों मृतक महिलाओं के परिवार को 8.25-8.25 लाख, छेड़छाड़ की पीड़िता को दो लाख और घायलों को भी सहायता राशि देने पर सहमति जताई। यह राशि जिला समाज कल्याण अधिकारी कार्यालय से दी गई। अफसरों ने बताया कि पहली किस्त के तौर पर मृतक महिलाओं के परिवारों से भीमसैन और रामबीर को 4.12-4.12 लाख, छेड़छाड़ की पीड़िता को एक लाख और दोनों घायलों जितेंद्र और प्रभुवन को 50-50 हजार रुपये प्रदान कर दिए गए हैं। शेष दूसरी किस्त पुलिस द्वारा कोर्ट में आरोप पत्र दाखिल करने पर नियमानुसार प्रदान की जाएगी
विज्ञापन

डबल मर्डर के मामले में पीड़ित परिवारों को डीएम के आदेश पर प्रथम किस्त के तौर पर सहायता राशि प्रदान कर दी गई है। शेष राशि पुलिस द्वारा कोर्ट में आरोपियों के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल करने के बाद ही दी जाएगी। - रश्मि यादव, जिला समाज कल्याण अधिकारी, बुलंदशहर
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed