फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   झगड़े में बीच-बचाव करने आए युवक को लगी गोली

झगड़े में बीच-बचाव करने आए युवक को लगी गोली

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 08 Jun 2019 11:25 PM IST
विज्ञापन
झगड़े में बीच-बचाव करने आए युवक को लगी गोेली
विज्ञापन


गौतमबुद्ध नगर के गांव निवासी एक व्यक्ति ने औद्योगिक क्षेत्र सिकंदराबाद की सरकारी कालोनी निवासी युवकों पर उसके पुत्र पर लाठी डंडों, कुल्हाड़ी व गोली मार कर घायल करने का आरोप लगाते हुए कोतवाली में तहरीर दी है। वहीं बीच बचाव करने आए युवक पर कुछ लोगों ने गोली चला दी, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इस मामले में पुलिस ने मारपीट में घायल पीड़ित के पिता की तहरीर पर पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज किया है।

गौतमबुद्ध नगर के गांव नगला चमरू निवासी सतीश ने कोतवाली में तहरीर देते हुए बताया कि कुछ दिन पूर्व उसका पुत्र मोन्टी सिकंदराबाद औद्योगिक क्षेत्र स्थित तेल मिल के पास एक दुकान पर बैठा था। वहीं पर उसके पुत्र मोन्टी का निलेश से मामूली बात को लेकर विवाद हो गया। जिस पर निलेश ने अपने परिजनों को फोन कर बुला लिया और मोन्टी की धुनाई कर डाली। बाद में दोनो पक्षों में समझौता हो गया। आरोप है कि पांच जून को मोन्टी मोबाइल की दुकान पर बैठा था। इसी दौरान दूसरे पक्ष के लोग मौके पर पहुंचे और मोन्टी को गाली गलौच करते हुए लाठी डंडो से मारपीट शुरू कर दिए। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। मारपीट होता देख सुधीर उसको बचाने के लिए दौड़ा, इससे पूर्व एक युवक ने पिस्टल से उस पर गोली चला दी। जिससे सुधीर गंभीर रूप से घायल हो गया। आरोपी मौके से फरार हो गए। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। जहॉ उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। कोतवाली प्रभारी योगेंद्र सिंह ने बताया कि घायल के पिता सतीश की तहरीर के आधार पर नीलेश, रवि, ओंकार, मनोज विक्की के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed