{"_id":"5cfbf571bdec220742622ec0","slug":"156001623216-bulandshahr-news164","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनियंत्रित ट्रक ने बाइक सवारों को रौंदा, मासूम की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनियंत्रित ट्रक ने बाइक सवारों को रौंदा, मासूम की मौत
विज्ञापन

अहमदगढ़। थाना क्षेत्र के बस स्टैंड के निकट बाइक सवार दंपति व उनके तीन मासूम बच्चों को तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक ने रौंद दिया। हादसे में बाइक सवार पांच वर्षीय मासूम बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और घायलों को सीएचसी पहुंचाया। बच्ची की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
जानकारी के अनुसार, जिला बदायूं के थाना सहसवान क्षेत्र के गांव चंदनपुर निवासी यशपाल सिंह अपनी पत्नी व बच्चों के साथ दादरी में रहते हैं। यहां वह एक कंपनी में नौकरी कर परिवार का पालन पोषण करते हैं। बताया गया कि शनिवार सुबह यशपाल सिंह अपनी पत्नी धनतेरस, सात वर्षीय पुत्री प्रिंसी, पांच वर्षीय पुत्री गुड़िया व तीन वर्षीय पुत्र अरविंद के साथ बाइक से अपने गांव जा रहा था। जहां उसे एक पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होना था। बताया गया कि जब वह अहमदगढ़ थाना क्षेत्र स्थित बस स्टैंड के निकट पहुंचा तो पीछे से आ रहे तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में यशपाल समेत पांचों लोग घायल हो गए। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने सभी को अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने पांच वर्षीय गुड़िया को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और यशपाल के अन्य परिजनों को भी सूचना दी। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है, जबकि आरोपी चालक फरार हो गया।