फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   गंगा में किशोर समेत चार डूबे, एक लापता

गंगा में किशोर समेत चार डूबे, एक लापता

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 20 May 2019 11:44 PM IST
विज्ञापन
गंगा में किशोर समेत चार डूबे, एक लापता

विज्ञापन
गंगा में किशोर समेत चार डूबे, एक लापता
अनूपशहर। मथुरा से बच्चे के मुंडन संस्कार में शामिल होने आए चार युवक गंगास्नान के दौरान गहरे जल में जाने से डूब गए। हादसे में तीन युवक को जैसे-तैसे स्थानीय तैराकों ने बाहर निकाल लिया, लेकिन एक किशोर का सुराग नहीं लग सका है। प्रशासन द्वारा रेस्क्यू अभियान चलाया जा रहा है।

सोमवार सुबह करीब पांच बजे थाना मथुरा रिफाइनरी के गांव माल से संजय अपने बेटे हर्ष का मुंडन संस्कार कराने अपने परिजनों व रिश्तेदारों के साथ बस लेकर अनूपशहर पहुंचे थे। सुबह करीब छह बजे मुंडन से पहले ही संजय के चचेरे भाई नितिन, अनेक और रिश्तेदार किशोर राहुल नयाघाट पर गंगा स्नान के लिए चले गए। नहाने के दौरान राहुल उम्र करीब 17 वर्ष गंगा के तेज बहाव की चपेट में आ गया। उसके शोर मचाने पर अनेक व नितिन उसे बचाने के प्रयास में जुट गए और बहाव की चपेट में आ गए। इस दौरान वहां मौजूद संजय के चाचा सोहनपाल भी बचाने के लिए गंगा में कूद गए और बहने लगे। सोहनपाल, अनेक और नितिन को तैराकों व अन्य लोगों ने किसी तरह बाहर निकाल लिया, लेकिन काफी प्रयास के बाद भी राहुल का कोई सुराग नहीं लग सका। आनन फानन में हादसे की जानकारी पुलिस व नगरपालिका परिषद को दी गई। मौके पर पहुंचकर प्रभारी तहसीलदार विपिन मोरल और प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र कुमार ने नगरपालिका परिषद की मदद से स्थानीय नाविकों से रेस्क्यू अभियान शुरू कराया है। प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र सिंह ने बताया कि नाविकों व मोटरबोट की मदद से डूबे किशोर को तलाशने का कार्य कराया जा रहा है। राजघाट से गोताखोर बुलाए गए हैं और पीएसी की फ्लड कंपनी से भी संपर्क किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed