फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   सीमांकन में अटकी पेयजल लाइन बिछाने की योजना

सीमांकन में अटकी पेयजल लाइन बिछाने की योजना

Wed, 28 Nov 2018 11:49 PM IST
Updated Wed, 28 Nov 2018 11:49 PM IST
विज्ञापन
सीमांकन में अटकी पेयजल लाइन बिछाने की योजना
विज्ञापन

डिबाई। पालिका के खाते में राशि पहुंच जाने के बावजूद नगर में बिछाई जाने वाली पेयजल लाइन योजना सीमांकन में अटक गई है। एनएचएआई की ओर से सीमांकन किया जाना है जिसके लिए पांच माह पूर्व टेंडर भी हो गया है। इसके बावजूद अभी तक काम शुरू नहीं हुआ है।
अलीगढ़-मुरादाबाद नेशनल हाईवे-93 पर पिछले वर्ष से सड़क चौड़ीकरण का कार्य जारी है। कई माह पहले नगर पालिका ने 50 वर्ष पुरानी पाइप लाइन को बदलकर नगर में नई पाइप लाइन बिछाकर लोगों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध करवाने के लिए योजना तैयार की थी। बताया गया कि पुरानी पाइप लाइन काफी पतली है और अब नई पाइप लाइन बड़ी होगी। इससे पर्याप्त पानी की सप्लाई हो सकेगी। सड़क चौड़ीकरण से पूर्व अंडर ग्राउंड पाइप लाइन बिछाने के लिए पालिका ने खाका तैयार किया था। इसके लिए पालिका के खाते में राशि भी पहुंच गई। साथ ही करीब पांच माह पहले पाइप लाइन बिछाने के लिए टेंडर भी हो चुका है। अभी तक एनएचएआई द्वारा सीमांकन न किए जाने से यह कार्य अटका हुआ है। पालिका अफसरों का कहना है कि इसके लिए तीन बार डीएम को पत्र लिखे जा चुके हैं। बावजूद इसके समस्या जस की तस है। जल निगम के जेई हिमांशु कुमार ने बताया कि नई पाइप लाइन 160 एमएम मोटी होगी। जबकि पुरानी पाइप लाइन तीन से पांच एमएम तक की है। इस कारण कई कालोनियों में पानी सप्लाई करने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस कार्य के लिए 36 लाख की राशि भी खाते में आ चुकी है।
विज्ञापन


कोट्
एनएचएआई की ओर से सीमांकन तय न होने से नगर से गुजर रहे हाईवे पर दोनों ओर दो किलोमीटर पेयजल लाइन बिछाने का काम पांच माह से लटका हुआ है। तीन बार डीएम को पत्र लिखे जा चुके हैं। इसके बावजूद समस्या जस की तस है। - शमशेर सिंह, ईओ, नगर पालिका, डिबाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


अधूरे पड़े काम से आम जनता हलकान
डिबाई। नगर के बीच से गुजर रहे दिल्ली-बदायूं मार्ग से भारी वाहनों का दिन-रात आवागमन रहता है। महादेव चौराहे व पैठ चौराहे पर डिवाइडर का काम अधूरा है। वहीं, दूसरी ओर सड़क की एक साइड दो फुट ऊंचा उठा देने से दुकानदार और व्यापारियों में रोष है। वहीं, महादेव चौराहे से पैठ चौराहे तक डिवाइडर में कोई कट न होने से भी परेशानी बढ़ रही है। दो किमी क्षेत्र में लगे 26 हैंडपंप पालिका द्वारा हटाए जाने से पेयजल की भारी समस्या बढ़ गई है। पानी की पाइप लाइन टूटने से आए दिन घरों में पानी नहीं पहुंच पा रहा। पालिका अफसरों का कहना है कि समस्याओं को जल्द दूर करने का प्रयास किया जा रहा है। इसे लेकर व्यापारियों व दुकानदारों ने अमर उजाला के समक्ष अपनी समस्याएं रखी।

व्यापारियों और दुकानदारों से सुनाई पीड़ा
एनएचएआई द्वारा सड़क पर नए नाले बनाए जाने थे। जिन पर अभी तक काम शुरू नहीं किया गया। वहीं, दूसरी ओर टेलीफोन बक्शा टूटा पड़ा है। इससे कई परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। - राजीव अरोरा, व्यापारी एवं ट्रांस्पोर्टर

नगर में महादेव चौराहे पर डिवाइडर व सड़क का एक वर्ष से काम अधूरा पड़ा है। धूल उड़ने के कारण दुकान पर बैठना मुश्किल है। आंखों मे जलन सूजन की शिकायत भी होने लगी है। - राजीव अग्रवाल, इलेक्ट्रॉनिक्स व्यापारी

कोई भी काम मानक अनुसार नहीं किया गया है। सड़क को दो फुट ऊंचा उठा दिया गया जहां विरोध के बाद सड़क का लेबल ठीक कर दिया। अधिकारी अपनी मनमर्जी चला रहे हैं। - संजीव माहेश्वरी, आटोमोबाइल व्यापारी


दो फुट ऊंची सड़क से शिकायत के बाद रोड़ी हटाई गई। इससे काफी परेशानी हो रही है। किसी भी अधिकारी की मनमर्जी नहीं चलने दी जाएगी। - उमेश गुप्ता, सदस्य, व्यापार मंडल।

पानी की पाइप लाइन में लीकेज से बिल्डिंग को खतरा बना हुआ है। पेयजल लाइन जल्द बिछनी चाहिए। - होडिल सिंह आर्य, नगर अध्यक्ष कांग्रेस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed