{"_id":"5bfda1acbdec22417735422c","slug":"154334869715-bulandshahr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रुपये वापस करने का झांसा देकर की हत्या की कोशिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रुपये वापस करने का झांसा देकर की हत्या की कोशिश
Updated Wed, 28 Nov 2018 01:27 AM IST
विज्ञापन
रुपये वापस करने का झांसा देकर की हत्या की कोशिश
बुलंदशहर। नगर कोतवाली क्षेत्र में हापुड़ निवासी एक युवक को प्लाट के एग्रीमेंट की रकम वापस करने का झांसा देकर बुलाया गया और फिर उसकी हत्या की कोशिश की गई। मामले में पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ नगर कोतवाली में तहरीर देकर एफआईआर दर्ज कराई है। मामला बीते 23 नवंबर को नगर कोतवाली के नुमाइश ग्राउंड का है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
हापुड़ के शहामुद्दीनपुर निवासी कुनाल चौधरी पुत्र पुष्पेंद्र सिंह ने नगर कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि मेरठ के तक्षशिला कालोनी निवासी हरेंद्र पुत्र विजेंद्र ने नोएडा में एक प्लॉट का एग्रीमेंट किया था। उस एग्रीमेंट के रुपये वापस करने के लिए हरेंद्र के पिता विजेंद्र सिंह निवासी शांतिनिकेतन कालोनी, बुलंदशहर ने उसे बीते 23 नवंबर को बुलाया था। पीड़ित कुनाल के अनुसार वह विजेंद्र के घर गया, जहां से विजेंद्र उसे अपने साथ नुमाइश ग्राउंड ले गया। जहां पर विजेंद्र का पुत्र हरेंद्र पहले से ही अपने साथियों के साथ मौजूद था। आरोपी विजेंद्र, उसके पुत्र हरेंद्र व अज्ञात ने कुनाल पर लाठी डंडो व धारदार हथियार से हमला कर दिया। आरोपी पिता पुत्र ने इस दौरान पीड़ित का गला दबाकर भी हत्या की कोशिश की। पीड़ित को बेहोशी की हालत में मरा हुआ समझ कर आरोपी मौके से भाग निकले। नगर कोतवाल ने बताया कि मामले में आरोपी पिता-पुत्र समेत एक अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है। जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।