फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   डेंगू बुखार से युवक की मौत, मचा कोहराम

डेंगू बुखार से युवक की मौत, मचा कोहराम

Fri, 23 Nov 2018 12:21 AM IST
Updated Fri, 23 Nov 2018 12:21 AM IST
विज्ञापन
डेंगू बुखार से युवक की मौत, मचा कोहराम
डेंगू से युवक की मौत, मचा कोहराम
विज्ञापन

- पांच दिनों से बीमार था युवक, तीन दिन पूर्व मेरठ में हुआ था भर्ती
- जांच के दौरान चिकित्सकों ने की डेंगू की पुष्टि, उपचार के दौरान हुई मौत
अमर उजाला ब्यूरो
बुलंदशहर/पहासू। डेंगू से छर्रा कुंवरपुर गांव निवासी एक युवक की मौत हो गई। पिछले पांच दिनों से वह बीमार था। उसका मेरठ में एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था जहां बुधवार रात चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया।
जानकारी के अनुसार पहासू क्षेत्र के गांव छर्रा कुंवरपुर निवासी 25 वर्षीय कृष्णा पुत्र इंद्रपाल गत पांच दिनों से बीमार था। परिजन पहले अंपजीकृत चिकित्सक से उसका इलाज करवाया। हालत गंभीर होने पर परिजनों ने तीन दिन पूर्व मेरठ के एक निजी अस्पताल में भर्ती करा दिया जहां चिकित्सकों ने डेंगू होने की पुष्टि करते हुए इलाज शुरू कर दिया। बुधवार रात कृष्णा ने दम तोड़ दिया। वहीं, परिजनों ने मेरठ के निजी अस्पताल के चिकित्सकों पर इलाज में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है। परिजनों का कहना है कि यदि चिकित्सक लापरवाही न बरतते तो कृष्णा आज जिंदा होता। वहीं, जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. वीके श्रीवास्तव ने बताया कि युवक की डेंगू से मौत की जानकारी नहीं है। गांव में टीम भेजकर मामले की जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन


पहले भी डेंगू से हो चुकी छह से अधिक मौतें
- अब तक हुई मौतों को विभागीय अफसरों ने नकारा
अमर उजाला ब्यूरो
बुलंदशहर। जिले में डेंगू से तीन माह में छह से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। इसे स्वास्थ्य विभाग के अफसर नकार रहे हैं। विभागीय अफसरों की मानें तो सभी मौतें जिले से बाहर रहने और उपचार के दौरान हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में सितंबर से बुखार का प्रकोप जारी है। इसी के तहत बुधवार को एक और मरीज की डेंगू से मौत हो गई। स्वास्थ्य विभाग के अफसरों की जानकारी के अनुसार जिले में अब तक छह से अधिक मौतें डेंगू की चपेट में आने से हो चुकी है। स्वास्थ्य विभाग के अफसरों की सख्ती के कारण जिले की एक भी पैथोलॉजी लैब द्वारा डेंगू होने पर भी मरीज को डेंगू की पुष्टि नहीं की जाती है। इस दौरान सभी मरीजों की पुष्टि जिले से बाहर मेरठ, गाजियाबाद, अलीगढ़ और दिल्ली के अस्पतालों में उपचार के दौरान हुई। अभी भी कई लोगों का जिले से बाहर डेंगू का इलाज चल रहा है। जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. वीके श्रीवास्तव ने बताया कि जिले में एक भी मरीज को अभी तक डेंगू की पुष्टि नहीं हुई है। डेंगू से जिन लोगों की मौत हुई है, वे सभी जिले से बाहर रहकर नौकरी कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed