फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   निरीक्षण में नहीं मिली शिक्षा की गुणवता, शिक्षकों से मांगा स्पष्टीकरण

निरीक्षण में नहीं मिली शिक्षा की गुणवता, शिक्षकों से मांगा स्पष्टीकरण

Fri, 23 Nov 2018 12:21 AM IST
Updated Fri, 23 Nov 2018 12:21 AM IST
विज्ञापन
निरीक्षण में नहीं मिली शिक्षा की गुणवता, शिक्षकों से मांगा स्पष्टीकरण
निरीक्षण में नहीं मिली शिक्षा की गुणवत्ता, मांगा स्पष्टीकरण
विज्ञापन


बुलंदशहर। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने बृहस्पतिवार को शिक्षा की गुणवत्ता की जांच करने के लिए चार स्कूलों का निरीक्षण किया। इस दौरान शिक्षा की गुणवत्ता सही नहीं मिलने पर शिक्षकों से स्पष्टीकरण मांगा है। पंजीकृत बच्चों की संख्या कम मिलने पर छात्र संख्या बढ़ाने के निर्देश दिए हैं।

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने सबसे पहले प्राथमिक विद्यालय जैनपुर का निरीक्षण किया। यहां पंजीकृत 142 के सापेक्ष 89 छात्र उपस्थित थे। उसके बाद इसी गांव के उच्च प्राथमिक स्कूल का निरीक्षण किया। यहां पंजीकृत 54 के सापेक्ष 36 छात्र मिले। साथ ही शिक्षा का स्तर ठीक नहीं मिला। इस पर सभी स्टाफ से स्पष्टीकरण मांगा है। इसी तरह नई बस्ती स्थित प्राथमिक स्कूल का निरीक्षण किया। यहां भी पंजीकृत 97 के सापेक्ष 63 बच्चे मिले। इसी बस्ती स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय का निरीक्षण किया गया जहां पंजीकृत 131 के सापेक्ष मात्र 63 बच्चे मिले। यहां गणित व विज्ञान विषय की शैक्षणिक गुणवत्ता काफी खराब मिली। चौंकाने वाली बात यह रही कि छात्र पंजिका में भी उपस्थिति पूरी नहीं थी। इस पर हेडमास्टर सहित गणित व विज्ञान विषय की दो शिक्षिकाओं से स्पष्टीकरण मांगा है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अम्बरीष कुमार ने बताया कि चारों स्कूलों में छात्रों की संख्या कम पाई गई और दो स्कूलों में शिक्षा की गुणवत्ता ठीक नहीं मिली। इन सभी शिक्षकों को 26 नवंबर तक स्पष्टीकरण देने के आदेश दिए हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि किसी भी शिक्षक को शिक्षा की गुणवत्ता से खिलवाड़ नहीं करने दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed