{"_id":"5bf6fa99bdec22419677de7e","slug":"15429127123-bulandshahr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बढ़े हाउस टैक्स व वाटर टैक्स के विरोध में प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बढ़े हाउस टैक्स व वाटर टैक्स के विरोध में प्रदर्शन
Updated Fri, 23 Nov 2018 12:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बढ़े हाउस टैक्स व वाटर टैक्स के विरोध में प्रदर्शन
बुलंदशहर। संयुक्त उद्योग एवं व्यापार मंडल के बैनर तले नगर के व्यापारियों ने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत बृहस्पतिवार को नगर पालिका परिषद की ओर से बढ़ाए गए हाउस टैक्स व वाटर टैक्स के विरोध में प्रदर्शन किया। उन्होंने पालिका चेयरमैन और सिटी मजिस्ट्रेट को टैक्स वापस लेने का मांगपत्र सौंपा। साथ ही चेतावनी दी कि यदि पालिका ने बढ़ाया टैक्स वापस नहीं लिया तो व्यापारी आंदोलन को बाध्य होंगे।
संयुक्त उद्योग एवं व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष नीरज जिंदल ने कहा कि नगर पालिका परिषद की ओर से 25 से 100 गुणा तक हाउस टैक्स और वाटर टैक्स में मनमाने तरीके से बढ़ोतरी की गई है। इससे व्यापारियों के साथ आमजन में काफी रोष है। पालिका की इस मनमानी को किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जाएगा। यदि बढ़ाया टैक्स जल्द वापस नहीं किया तो व्यापारी आंदोलन करेंगे। जिला महामंत्री असीम विनोद और युवा नगर अध्यक्ष वैभव गुप्ता ने कहा कि पालिका ने टैक्स बढ़ाकर जनता के बीच अपनी मनमर्जी का सबूत दिया है। पालिका अधिकारी व कर्मचारी भी बदसलूकी से पेश आ रहे हैं। इसका डटकर विरोध किया जाएगा। व्यापारियों ने बताया कि उन्होंने पालिका चेयरमैन और सिटी मजिस्ट्रेट को अपना मांगपत्र सौंपकर बढ़ाए गए टैक्स के निर्णय को वापस लेने की मांग की है। साथ ही जिन लोगों को नोटिस जारी हुए हैं, उन्हें वापस लेने के साथ तत्काल प्रभाव से रोका जाए। जिन लोगों की सुनवाई हो चुकी है, उनकी भी पुन: सुनवाई की व्यवस्था की जाए। प्रदर्शन में उपाध्यक्ष दिनेश अग्रवाल, दिनेश पंडित, लक्ष्मीकांत महेश्वरी, बालकिशन गुप्ता, मनमोहन गुप्ता, सरदार त्रिलोचन सिंह, संजय माहेश्वरी, गौरव बरनवाल और विशाल बंसल आदि शामिल रहे।
पहले भी उठ चुका है टैक्स का मामला
पालिका द्वारा हाउस टैक्स व वाटर टैक्स बढ़ाने का मामला नया नहीं है। सभासद ऋषिपाल और सुनील शर्मा उर्फ टीटू ने बताया कि इस मामले को वह विगत दिनों ही पालिका की बोर्ड बैठक में उठा चुके हैं। इसके विरोध में बोर्ड बैठक भी स्थगित हो गई थी। उनका कहना है कि वह पालिका की ओर से लगाए गए टैक्स का लगातार विरोध करेंगे। साथ ही व्यापार मंडल की ओर से सभासदों को दिए जाने वाले ज्ञापन में भी सहयोग करेंगे।