{"_id":"5bf309cbbdec22342b7fa9f8","slug":"1542654460990-bulandshahr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"90 प्रधानमंत्री आवास के पात्रों को राशि का इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
90 प्रधानमंत्री आवास के पात्रों को राशि का इंतजार
Updated Tue, 20 Nov 2018 12:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
90 प्रधानमंत्री आवास के पात्रों को राशि का इंतजार
बुलंदशहर। पिछले दिनों प्रधानमंत्री आवास योजना से मिले 90 आवास के पात्रों का चयन हो चुका है। अब पात्रों को राशि का इंतजार है। साथ ही अफसरों ने डिमांड भी भेज दी है। अफसरों का कहना है कि राशि मिलने के बाद ही आवासों का निर्माण कार्य शुरू होगा।
प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत ग्राम आंचल में रहने वाले गरीब और असहाय लोगों के पक्के आवास बनाए जाते हैं। एक आवास के निर्माण के लिए सरकार की ओर से 1.20 लाख रुपये की राशि मिलती है। चालू वित्त वर्ष में योजना के तहत 94 आवास की सौगात मिली थी। इनका निर्माण कार्य जारी है। पिछले दिनों सरकार ने 90 और आवास की सौगात दी थी। इसके साथ ही विभागीय अफसरों ने आवास के पात्रों के चयन की प्रक्रिया शुरू कर दी थी। जो अब पूरी हो चुकी है। इसके साथ ही अब इनके पात्रों को आवास निर्माण के लिए राशि का इंतजार है। अफसरों का कहना है कि 90 आवास के पात्रों का चयन कर लिया है। आवास निर्माण को एक करोड़ आठ लाख रुपये जारी होने हैं। इसके लिए सरकार को डिमांड भेज दी है। राशि मिलने के बाद ही आवास निर्माण आदि की प्रक्रिया पूरी होगी।
बन रहे 85 आवास की भी नहीं मिली आखिरी किस्त
- चालू वित्त वर्ष 2018-94 में जिले में 94 प्रधानमंत्री आवास की सौगात मिली थी। नियमानुसार एक आवास पर खर्च होने वाली 1.20 लाख की राशि में से पहली और दूसरी किस्त के रूप में सभी को 1.10 लाख रुपये की राशि प्राप्त हो गई है। जबकि तीसरी किस्त की राशि मात्र नौ लोगों को ही मिल पाई है। जबकि 85 आवास के पात्रों को अंतिम तीसरी किस्त नहीं मिली है। इस किस्त की सभी 85 आवासों की राशि आठ लाख 50 हजार रुपये बनती है। यह राशि मिलने के बाद ही आवास का निर्माण पूरा होगा।
विज्ञापन
कोट
प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मिले 90 आवास के पात्रों का चयन कर राशि की डिमांड भेज दी है। पहले से बन रहे 94 में से 85 आवास की आखिरी किस्त नहीं मिली है। संभावना जताई जा रही है कि जल्द ही राशि मिल जाएगी। - सर्वेश चंद्र, परियोजना निदेशक, जिला ग्राम्य विकास विभाग बुलंदशहर।