फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   बाजार और मुख्य मार्ग जाम के झाम से जूझे

बाजार और मुख्य मार्ग जाम के झाम से जूझे

Tue, 20 Nov 2018 12:36 AM IST
Updated Tue, 20 Nov 2018 12:36 AM IST
विज्ञापन
बाजार और मुख्य मार्ग जाम के झाम से जूझे
देवोत्थान एकादशी- बाजार और मुख्य मार्ग जाम से जूझे
विज्ञापन


बुलंदशहर। देवोत्थान के जागते ही शादी-विवाह की तैयारियों के लिए बाजारों और सड़कों पर वाहन बढ़ने के साथ चहल-पहल बढ़ गई। वहीं गंगा स्नान नजदीक आते ही लोग अपने वाहनों से अनूपशहर सहित अन्य घाटों पर जाने वाले वाहनों की संख्या भी बढ़ गई। इसके चलते सोमवार पूरा दिन बाजार और मुख्य मार्ग पर जाम के झाम से जूझते रहे।

देवोत्थान पर शादी-विवाह की तैयारियां हालांकि पिछले काफी समय से चल रही थी। इनमें शामिल होने वालों को सोमवार का इंतजार था। इसलिए वह शादी में शरीक होने से पहले आवश्यक चीज खरीदने के लिए बाजार में पहुंचे। इसके चलते वाहनों के साथ लोगों की संख्या बढ़ गई। इसके चलते सबसे अधिक भीड़ काली नदी रोड, बूरा बाजार, डिप्टी गंज, अंसारी रोड और सर्राफा बाजार सहित अन्य जगह रही। इसके चलते समय-समय पर जाम लगता रहा और पुलिस खुलवाती रही। वहीं शहर की बात करें तो भूड़ रोड और डीएम रोड सहित जगह-जगह मैरिज होम और होटलों में शादी होने और बारात चढ़ने से कई बार जाम की स्थिति बनी रही। इसी तरह कस्बों के अलावा मुख्य मार्गों पर भी जाम जैसे हालात बन गए। गंगा स्नान को जाने वाले लोगों के वाहनों की संख्या के चलते मुख्य मार्गों पर भी जाम की समस्या से दो-चार होना पड़ा। यातायात निरीक्षक कुलवीर राणा ने बताया कि जाम से लोगों को निजात दिलाने के लिए पुलिस सतर्क रही और जहां भी जाम लगने की सूचना मिली। उसे समय से पहले खोल दिया गया। इससे सभी ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed