{"_id":"5bf30778bdec2204de7419a5","slug":"154265386518-bulandshahr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध परिस्थितियां में झुलसी महिला, गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संदिग्ध परिस्थितियां में झुलसी महिला, गंभीर
Updated Tue, 20 Nov 2018 12:26 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संदिग्ध परिस्थितियां में झुलसी महिला, गंभीर
बुलंदशहर। नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला साठा में रविवार रात एक महिला संदिग्ध परिस्थितियों में झुलस गई। महिला को प्राथमिक उपचार के बाद हायर मेडिकल सेंटर रेफर कर दिया गया है। पुलिस अभी तक मामले की जानकारी से इंकार कर रही है।
नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला साठा निवासी कुछ लोग रविवार देर रात सविता पत्नी ईश्वरचंद को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे थे। महिला काफी गंभीर हालत में झुलसी हुई थी, उसके परिजनों ने अस्पताल प्रशासन को पूछताछ में बताया कि महिला रविवार रात घर पर रसोई में खाना बना रही थी। इस दौरान अचानक उसकी साड़ी में आग लग गई। महिला के शोर मचाने पर आग पर काबू पाया, जिसमें पीड़ित महिला के पति भी आग बुझाने के चक्कर में मामूली रूप से झुलस गए। महिला को जिला अस्पताल से प्राथमिक उपचार के बाद हायर मेडिकल सेंटर रेफर कर दिया गया है। चिकित्सकों की मानें तो महिला करीब 45 प्रतिशत तक झुलस गई है। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं लग सका है। वहीं, नगर कोतवाल ने बताया कि मामले में अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।