{"_id":"5be08408bdec22174b2c3152","slug":"15414404776-bulandshahr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिट्टी की ढांग गिरने से एक महिला की मौत, एक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिट्टी की ढांग गिरने से एक महिला की मौत, एक घायल
Updated Mon, 05 Nov 2018 11:25 PM IST
विज्ञापन
मिट्टी की ढांग गिरने से एक महिला की मौत, एक घायल
नरौरा। रामघाट थाना क्षेत्र में सोमवार दोपहर मिट्टी की ढांग गिरने से उसके नीचे दबकर एक महिला की मौत हो गई, जबकि एक युवती गंभीर रूप से घायल हो गई। युवती को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।
कस्बा निवासी ओमवीर सिंह की पत्नी सर्वेश देवी (28) एवं नैना पुत्री विजय सिंह (16) दिवाली त्योहार पर घर में मिट्टी का चौका लगाने के लिए पास स्थित एक खेत पर गई मिट्टी लेने गई थीं। बताया गया कि मिट्टी की खुदाई के दौरान अचानक मिट्टी की ढांग महिला व युवती के ऊपर आ गिरी। शोर सुनकर पड़ोस खेत में काम कर रहे अन्य ग्रामीणों ने दोनों को मिट्टी के नीचे से निकाला। साथ ही दोनों को आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने सर्वेश देवी को मृत घोषित कर दिया। जबकि, नैना को गंभीर हालत में हायर सेंटर अलीगढ़ रेफर कर दिया। महिला की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस मामले की जानकारी से इंकार कर रही है। ब्यूरो