फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   धनतेरस : बाजारों में हुई धनवर्षा, 50 करोड़ का हुआ व्यापार

धनतेरस : बाजारों में हुई धनवर्षा, 50 करोड़ का हुआ व्यापार

Mon, 05 Nov 2018 11:19 PM IST
Updated Mon, 05 Nov 2018 11:19 PM IST
विज्ञापन
धनतेरस : बाजारों में हुई धनवर्षा, 50 करोड़ का हुआ व्यापार
विज्ञापन


बुलंदशहर। धनतेरस पर इस बार जिले भर में 50 करोड़ से अधिक का कारोबार हुआ। सोना, चांदी और बर्तनों की खूब खरीदारी हुई। सराफा बाजार और अंसारी रोड पर लोगों की काफी भीड़ रही। घर की सजावट से लेकर गिफ्ट आदि सामान की भी जमकर खरीदारी हुई। वहीं, कार, बाइक, स्कूटी और ट्रैक्टर आदि वाहनों की भी खरीद हुई।
सोमवार को धनतेरस के मौके पर व्यापारियों ने शहर के मुख्य बाजार अंसारी रोड पूरी तरह सजाया हुआ था। रातभर सड़के लाइटिंग से रोशन रहीं। महिलाओं ने देर रात तक बाजार में खरीदारी की। सबसे अधिक मारामारी सराफा बाजार में दिखी। जो लोग गहने नहीं खरीद पाए उन्होेंने घर के लिए जरूरी बर्तन खरीदे। बाजारों में लक्ष्मी की खूब बरसात हुई। खास बात यह रही कि सामान खरीदने में लोगों ने न महंगाई देखी न ही जेब। जो मन को भाया उसी की जमकर खरीदारी की। सुबह होते ही बाजारों में चहल-पहल बढ़ गई। सराफा की दुकान हो या फिर बर्तन विक्रेता, सजावट, आतिशबाजी के स्टाल, गिफ्ट, मिष्ठान विक्रेता, वाहन एजेंसी, इलेक्ट्रानिक शोरूम और अन्य सामान बेचने वालाें की दुकानों पर देर शाम तक लाइन लगी रही।
विज्ञापन


ज्वेलर्स और बर्तनों की दुकानों पर उमड़ी भीड़
बाजार में ज्वेर्ल्स और बर्तनों की दुकानों पर खासी भीड़ देखने को मिली। लोगों ने चांदी के सिक्के, गिलास, चम्मच, लक्ष्मी-गणेश की मूर्ति आदि के साथ सोने के सिक्के आदि की जमकर खरीदारी की। बाजार में चांदी के रुपये और डालरों को भी खूब पसंद किया गया। मोहिनी ज्वेलर्स के संचालक हितेश मित्तल और कामना ज्वेलर्स के मालिक शिखर अग्रवाल के अनुसार हर किसी ने अपनी पसंद की खरीदारी की।
विज्ञापन
विज्ञापन


जमकर खरीदी सजावट और अन्य सामग्री
बाजार में घर की सजावट और अन्य सामग्री बेचने वालों की दुकानों पर जमकर खरीदारी की गई। लोगों ने सजावट और दीपमाला के लिए आगरा, बंगाल और गुजरात सहित कई प्रदेश से आए मिट्टी से बने झूमर, झालर, इलेक्ट्रानिक लड़ी, क्रिस्टल लड़ी, रंग-बिरंगी फूलों की लड़ी, गुलदस्ते, मिट्टी के दीये और अन्य सामान खूब खरीदा।

1420 बाइक-स्कूटी, 95 कार और 28 ट्रैक्टरों की हुई बिक्री
धनतेरस के दिन को खास बनाने के लिए लोगों ने वाहन एजेंसियों में जाकर वाहनों की भी खरीदारी की। हालांकि उन्होंने पहले ही वाहन लेने के लिए बुकिंग करवा ली थी। जिले की वाहन एजेंसियों पर 1420 से अधिक बाइक-स्कूटी और 95 से अधिक कारों की बिक्री हुई। इसके अलावा 28 ट्रैक्टर भी बेचे गए। वाहन की खरीद पर निश्चित उपहार के साथ लोन की सुविधा और फ्री इंश्योरेंस और वारंटी आदि की सौगात दी गई। कृष्णा आटो शोरूम के संचालक गगन के अनुसार धनतेरस पर वाहनों की जमकर खरीदारी हुई।

इलेक्ट्रानिक सामान ने ग्राहकों को लुभाया
बाजार में इलेक्ट्रानिक सामान खरीदने वालों की भी लाइन लगी रही। टीवी, एलसीडी, एलईडी, फ्रिज, वाशिंग मशीन और अन्य इलेक्ट्रानिक सामान ग्राहकों को खूब लुभाया। शोरूम संचालकों ने गिफ्ट के साथ फाइनेंस की भी व्यवस्था की। मोहित मुस्कान शोरूम के संचालक मोहित अग्रवाल के अनुसार धनतेरस पर लोगों ने हर जरूरत का सामान खरीदा।

खील-बताशे की भी हुई बिक्री
धनतेरस पर बाजारों की अन्य दुकानों पर भी जमकर बिक्री हुई। किराने की दुकान से लेकर प्रसाद के लिए खील, बतासे और पूजा आदि की दुकानों पर भी लोगों की पूरा दिन भीड़ लगी रही। इसी तरह मिट्टी के दीये आदि के खरीदार भी कम नहीं रहे।


मिष्ठान और गिफ्ट भी खूब बिके
धनतेरस के साथ दीपावली के लिए मिष्ठान तथा गिफ्ट की दुकानों पर अधिक भीड़ रही। मिष्ठान के लिए पहले ही बुकिंग हो चुकी थी, जिसकी डिलीवरी भी शुरू हो गई है। बाजार में विभिन्न तरह की मिठाई के दाम 100 रुपये से लेकर 1000 रुपये प्रति किलो तक रहे। इसी तरह गिफ्ट में काजू, बादाम, किस्मिस, बिस्कुट, नमकीन, चाकलेट, फलों के जूस और शीतल पेय पदार्थ आदि की खूब बिक्री हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed