{"_id":"5bdf375ebdec22342b7f9e21","slug":"15413553163-bulandshahr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भूड़ क्षेत्र स्थित हार्डवेयर की दुकान में लगी आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भूड़ क्षेत्र स्थित हार्डवेयर की दुकान में लगी आग
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बुलंदशहर
Updated Mon, 05 Nov 2018 08:50 AM IST
विज्ञापन
demo pic
बुलंदशहर। नगर कोतवाली क्षेत्र की भूड़ रोड स्थित एक हार्डवेयर-सेनेट्री की दुकान में शनिवार देर रात अचानक आग लग गई। कई घंटो की मशक्कत के बाद किसी तरह आग पर काबू पाया जा सका। इस दौरान पुलिस को कालाआम से भूड़ रोड पर ट्रैफिक को डायवर्ट करना पड़ा। दुकान में आग लगने से लाखों का सामान जल गया।
विज्ञापन
नगर कोतवाली क्षेत्र निवासी गजेंद्र ने बताया कि उनकी भूड़ इलाके में दिल्ली रोड पर जय दुर्गा हार्डवेयर के नाम से हार्डवेयर व सेनेट्री स्टोर है। बुधवार देर रात करीब नौ बजे उनकी दुकान में अचानक आग लग गई।
विज्ञापन
सूचना मिलने पर वह भी दुकान पर पहुंच गए और पुलिस व फायर ब्रिगेड को सूचना दी। करीब आधे घंटे की देरी से पहुंची फायर ब्रिगेड की एक गाड़ी आग को काबू में नहीं कर सकी। जिसके बाद सिकंदराबाद से भी एक फायर ब्रिगेड की गाड़ी को मौके पर बुलाया गया।
विज्ञापन
इस दौरान कालाआम-भूड़ मार्ग पर पुलिस ने रूट डायवर्ट कर दिया था। देखते ही देखते आग ने भीषण रूप धारण कर लिया। आस-पड़ोस में बनी दुकानों से भी लोग निकलकर भागने लगे।
करीब तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद किसी तरह आग पर काबूृ पाया गया। दुकान मालिक ने बताया कि दुकान में रखा अधिकतर सामान जल चुका था। आग लगने के कारणों का पता नहीं लग चल सका है। नगर कोतवाल ने बताया कि आग पर काबू पाने के बाद डायवर्ट किए गए रूट को सुचारू कर दिया गया। आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है।