{"_id":"5bce19f4bdec2269b5182b71","slug":"154023368116-bulandshahr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आयुष्मान योजना से जुड़े तीन और निजी अस्पताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आयुष्मान योजना से जुड़े तीन और निजी अस्पताल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बुलंदशहर
Updated Tue, 23 Oct 2018 12:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुलंदशहर। अब जिले के आयुष्मान लाभार्थी को उपचार कराने के लिए जिले से बाहर नहीं जाना पड़ेगा। नगर के तीन और निजी अस्पताल आयुष्मान योजना से जुड़ गए हैं। अब पांच सरकारी अस्पतालों के साथ लाभार्थी पांच निजी अस्पतालों में निशुल्क उपचार का लाभ ले सकते हैं।
प्रधानमंत्री की महत्वाकांक्षी योजना आयुष्मान भारत-जन आरोग्य योजना में अभी तक जिले के मात्र दो निजी अस्पताल और पांच सरकारी अस्पतालों में लाभार्थी योजना का लाभ ले रहे थे। सरकारी अस्पतालों में पर्याप्त संसाधन न होने पर और योजना से जुड़े निजी अस्पतालों में सभी सुविधाएं न मिलने पर अन्य जिलों के अस्पतालों में जाना पड़ रहा था। अब जिले के लाभार्थी नगर में ही योजना का निशुल्क लाभ उठा सकेंगे।
योजना से जुड़ने के लिए अफसरों ने सभी प्रकिया पूर्ण कर दी है। नोडल अधिकारी डॉ. सुष्पेंद्र कुमार ने बताया कि नगर के राना और अमेयश के बाद अब ओजस आई केयर, ग्लोबल हॉस्पिटल व शांतिदीप अस्पताल में आयुष्मान योजना के लाभार्थी का निशुल्क उपचार किया जाएगा। साथ ही लाभार्थी जिला अस्पताल, महिला अस्पताल, जटिया चिकित्सालय, महिला अस्पताल खुर्जा और संयुक्त चिकित्सालय सिकंदराबाद में भी उपचार करा सकता है।
विज्ञापन
आज जिला अस्पताल में मिलेंगे बारकोड युक्त पत्र
बुलंदशहर। जिला अस्पताल परिसर में मंगलवार को सदर विधायक द्वारा आयुष्मान लाभार्थियों को बारकोड युक्त पत्र वितरित किए जाएंगे। स्वास्थ्य विभाग ने कार्यक्रम को लेकर सभी तैयारियां पूर्ण कर ली है। सीएमओ डॉ. केएन तिवारी ने बताया कि केंद्र सरकार के निर्देश पर शासन से आयुष्मान योजना से जुड़े लाभार्थियों के बारकोड युक्त पत्र प्राप्त हो गए है। नगर के लाभार्थियों को मंगलवार को सदर विधायक वीरेंद्र सिंह सिरोही द्वारा वितरित किए जाएंगे। शेष लाभार्थियों को आशा कार्यकर्ता घर-घर जाकर बारकोड युक्त पत्र वितरित करेंगी।