फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   अल्ट्रासाउंड सेंटर पर छापा, मशीन सील

अल्ट्रासाउंड सेंटर पर छापा, मशीन सील

Tue, 23 Oct 2018 12:11 AM IST
Updated Tue, 23 Oct 2018 12:11 AM IST
विज्ञापन
अल्ट्रासाउंड सेंटर पर छापा, मशीन सील
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

हरियाणा के स्वास्थ्य विभाग की टीम ने नगर के एक अल्ट्रासाउंड सेंटर पर छापा मारकर भ्रूण लिंग जांच का मामला पकड़ा है। टीम ने कार्रवाई करते हुए अल्ट्रासाउंड मशीन को सील कर दिया है। साथ ही मामले में नगर कोतवाली में तहरीर दी है। वहीं, अल्ट्रासाउंड सेंटर के संचालक ने आरोपों को बेबुनियाद बताया है।

विज्ञापन


हरियाणा स्वास्थ्य विभाग के पीसीपीएनडीटी के नोडल अधिकारी डॉ. संजय शर्मा ने बताया कि करीब एक माह से शिकायत मिल रही थी कि बुलंदशहर के रामा अस्पताल स्थित अल्ट्रासाउंड सेंटर पर भ्रूण लिंग जांच की जा रही है। टीम ने एक महिला को इस सेंटर पर भ्रूण लिंग जांच कराने को भेजा। इस दौरान जैसे ही महिला का अल्ट्रासाउंड करके लिंग की जांच की गई, मौके पर टीम ने छापा मार दिया। इसके बाद जनपद के स्वास्थ्य विभाग, प्रशासन और पुलिस को मामले की सूचना दी गई।
विज्ञापन


मौके पर भ्रूण लिंग जांच करते हुए पाया गया। मामले में संबंधित सेंटर के दस्तावेज कब्जे में लिए गए हैं। वहीं, जनपद के नोडल अधिकारी डॉ. राजीव कुमार ने बताया कि पलवल की टीम द्वारा नगर के एक अल्ट्रासाउंड सेंटर पर छापेमारी की गई है। जांच के बाद मशीन को सील कर दिया गया है। वहीं, अल्ट्रासाउंड सेंटर संचालक जय मित्तल ने बताया कि टीम के सेंटर पर आने की जानकारी है। टीम द्वारा लगाए गए आरोप निराधार है। सेंटर पर भ्रूण लिंग की जांच नहीं की जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीसीपीएनडीटी के नोडल अधिकारी डॉ. संजय शर्मा की तहरीर पर मामले में रिपोर्ट दर्ज की जा रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। - धनंजय मिश्रा, नगर कोतवाल

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed