{"_id":"5bce19e6bdec22697c0a861f","slug":"154023366720-bulandshahr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दबंगो के डर से दुष्कर्म पीड़िता ने किया पलायन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दबंगो के डर से दुष्कर्म पीड़िता ने किया पलायन
Updated Tue, 23 Oct 2018 12:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुष्कर्म पीड़िता ने दबंगो के डर से किया पलायन
बुलंदशहर। डिबाई क्षेत्र निवासी दुष्कर्म पीड़िता को बीते दिनों आरोपियों ने जलाकर मारने की कोशिश की थी। दहशत के चलते अब पीड़िता ने परिवार संग गांव से पलायन कर दिया है। आरोप है कि थाना पुलिस आरोपियों से साठगांठ किए हुए है और उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। पीड़िता ने मामले में एसएसपी से फिर से न्याय की गुहार लगाई है।
बीते 28 जुलाई 2018 को डिबाई की दौलतपुर चौकी क्षेत्र के एक गांव निवासी विवाहिता के साथ दुष्कर्म की वारदात को आरोपियों ने अंजाम दिया था। पुलिस ने मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। बीते 25 सितंबर 2018 को दुष्कर्म पीड़िता पर सोते वक्त मिट्टी का तेल उड़ेलकर जलाकर मारने की कोशिश की थी। हमले में विवाहिता गंभीर रूप से झुलस गई थी। आरोप है कि आरोपी पक्ष ने पीड़िता के पिता से सांठगांठ कर उसके ससुरालीजनों के खिलाफ ही रिपोर्ट दर्ज करा दी। बाद में पीड़िता ने एसएसपी से मिलकर दुष्कर्म करने वाले आरोपी पक्ष पर ही आरोप लगाया। सोमवार को पीड़िता अपने पति के साथ पुलिस आफिस पहुंची और एसएसपी को बताया कि मामले में थाना पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। पीड़िता का कहना है कि आरोपी पक्ष की दहशत के कारण पीड़िता अपने परिवार संग गांव से पलायन कर चुकी है, उन्हें जान का खतरा बना हुआ है। मामले में एसएसपी ने सीओ डिबाई से बात कर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।