फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   जिले में पहुंचा आलू का सरकारी बीज

जिले में पहुंचा आलू का सरकारी बीज

Fri, 19 Oct 2018 10:44 PM IST
Updated Fri, 19 Oct 2018 10:44 PM IST
विज्ञापन
जिले में पहुंचा आलू का सरकारी बीज
जिले में पहुंचा आलू का सरकारी बीज
विज्ञापन

बुलंदशहर। जिले में सरकारी आलू का बीज पहुंच गया है। यह बीज पंजीकृत किसानों को ही मिलेगी। जिला उद्यान अधिकारी ने कहा कि बीज का वितरण कार्य शुरू हो गया है। इसलिए किसान जल्द आलू का बीज प्राप्त कर लें।

जिले में प्रत्येक वर्ष करीब आठ हजार हेक्टेयर भूमि में आलू की फसल उगाई जाती है। इसके लिए सरकार किसानों को सरकारी आलू का बीज भी उपलब्ध करवाती है। इस बार जिले के आलू उत्पादक किसानों को सरकार ने 200 क्विंटल आलू का सरकारी बीज देने का निर्णय लिया है। यह बीज जिले में पहुंच गया है। साथ ही उसका वितरण भी शुरू हो गया है। जिला उद्यान अधिकारी डॉ. धीरेंद्र सिंह ने बताया कि आलू का सरकारी बीज प्राप्त हो गया है। इसे विभाग में पंजीकरण करवाने वाले किसानों को दिया जाएगा। सरकारी आलू के बीज का रेट 2480 रुपये प्रति क्विंटल है। उन्होंने आलू उत्पादक उन किसानों से जिन्होंने विभाग में अपना पंजीकरण करवाया था से आह्वान किया है कि वह जल्द अपना आलू का सरकारी बीज प्राप्त कर लें। उधर, जिले में आलू की फसल के लिए किसानों ने तैयारी शुरू कर दी है। कुछ स्थानों पर तो आलू की रोपाई शुरू हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed