{"_id":"5bc8defcbdec2269a642adf4","slug":"153989090920-bulandshahr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मूसलाधार बारिश के बीच हेलीकॉप्टर से उतरे थे एनडी तिवारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मूसलाधार बारिश के बीच हेलीकॉप्टर से उतरे थे एनडी तिवारी
Updated Fri, 19 Oct 2018 12:59 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मूसलाधार बारिश के बीच हेलीकॉप्टर से उतरे थे एनडी तिवारी
शिकारपुर/अनूपशहर। उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और आंध्र प्रदेश के पूर्व राज्यपाल नारायण दत्त तिवारी के निधन के बाद उनके समर्थकों में शोक की लहर है। कांग्रेस के कद्दावर नेता नारायण दत्त तिवारी का जनपद के शिकारपुर क्षेत्र से काफी लगाव रहा है। शिकारपुर क्षेत्र में 1983 में वह एक मंदिर के उद्घाटन में आए थे।
कैलावन निवासी श्रीभगवान शर्मा ने बताया कि उनके पिता पंडित महावीर प्रसाद शर्मा ने हलपुरा मोड़ के पास हनुमान मंदिर का निर्माण कराया था। शिकारपुर निवासी पंडित कौशल किशोर शर्मा तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के करीबी माने जाते थे। उनके आग्रह पर नारायण दत्त तिवारी 13 जुलाई 1983 को हेलीकॉप्टर से कैलावन आए थे। उस समय वह भारत सरकार में उद्योग मंत्री थे। हेलीकॉप्टर उतरने के लिए गांव के बाहर स्थित तत्कालीन इंदिरा गांधी जूनियर हाई स्कूल के मैदान में हेली पैड बनाया गया था। हेलीकॉप्टर को देखने के लिए लोगों का हुजूम खेतों में और सड़कों के आसपास जमा हो गया था। उसी दौरान मूसलाधार बारिश भी शुरू हो गई, लेकिन मूसलाधार बारिश के बीच हेलीकॉप्टर हैलीपैड पर नीचे उतारा गया। बारिश के बीच ही तत्कालीन उद्योग मंत्री नारायण दत्त तिवारी खुली जीप में बैठकर हनुमान मंदिर का उद्घाटन करने के लिए मंदिर तक पहुंचे थे। वहीं, दूसरी ओर अनूपशहर में भी 1977 के लोकसभा चुनाव के दौरान एलडीएवी मैदान में एक जनसभा को संबोधित किया था।