{"_id":"5bc8dee0bdec2242912045ac","slug":"153989088119-bulandshahr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिचकोले खाए वाहन, तो समझो शहर आ गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिचकोले खाए वाहन, तो समझो शहर आ गया
Updated Fri, 19 Oct 2018 12:58 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिचकोले खाए वाहन, तो समझो शहर आ गया
बुलंदशहर। अफसर 85 फीसदी सड़कें गड्ढा मुक्त होने की बात जिले के नोडल अधिकारी के समक्ष कर चुके हैं, लेकिन सच्चाई यह है कि शहर के तीन प्रमुख प्रवेश द्वारों की सड़कों की हालत खासी खस्ता है। सड़कों में बने गड्ढे आजकल वाहन चालकों व लोगों की परेशानी का सबब बने हुए हैं। यह स्थिति तब है कि जिले की सड़कों को गड्ढा मुक्त करने के लिए करोड़ों की राशि खर्च की जा चुकी है। शहर की तीन प्रमुख मार्गों में शिकारपुर तिराहा, खुर्जा रोड और सिकंदराबाद मार्ग हैं।
शिकारपुर तिराहा मार्ग
शिकारपुर तिराहा मार्ग बदायूं मार्ग को जोड़ने के साथ जीटी रोड को जोड़ता है। साथ ही स्याना रोड व अनूपशहर रोड भी इसी से जुड़ा हुआ है। पिछले दिनों बुलंदशहर से अहमदगढ़ मार्ग की मरम्मत पर 40 करोड़ रुपये खर्च हुए। बावजूद इसके शिकापुर तिराहा और मामन चौकी चौराहे का चौड़ीकरण करने के लिए डिवाइडर तो बना दिए। लेकिन अभी तक दोनों जगह 100-100 मीटर के हिस्से गड्ढे में तबदील हैं। मामन चौकी से ठंडी प्याऊ को जाने वाला मार्ग भी गड्ढों में तबदील है। हालांकि इस मार्ग की मरम्मत के लिए टेंडर हो चुका है। लेकिन अभी इस मार्ग पर पड़ने वाले करीब 20 गांवों के लोग मार्ग की मरम्मत के इंतजार में परेशानी का सामना कर रहे हैं।
खुर्जा जीटी रोड मार्ग
खुर्जा की ओर से आने वाला जीटी रोड मार्ग शहर में प्रवेश करने के अलावा शिकारपुर तिराहा और मेरठ रोड को जोड़ता है। यह मार्ग ककोड़ मार्ग से भी जुड़ा हुआ है। लेकिन शहर की ओर आने वाले इस मार्ग की हालत आजकल काफी नाजुक है। नहर पुल से पहले और उसके बाद शहर की ओर मार्ग में बने गड्ढे वाहन चालकों के साथ लोगों की परेशानी को बढ़ा रहे हैं। यहां आते ही वाहनों की गति को ब्रेक लग जाता है और यह भी पता नहीं होता कि कहीं कोई हादसा न हो जाए।
विज्ञापन
सिकंदराबाद जीटी रोड मार्ग
शहर से सिकंदराबाद जीटी रोड मार्ग काफी खास है। यह मार्ग नोएडा, गाजियाबाद, दिल्ली और हापुड़ आदि को जोड़ता है। यह मार्ग हर समय व्यस्त रहता है। साथ ही यह मार्ग शिकारपुर तिराहा से बदायूं, अनूपशहर और स्याना मार्ग को जोड़ता है। लेकिन जीटी रोड से नहर पार करते हुए भूड़ चौराहे तक मार्ग में बने गड्ढे खासी परेशानी का सबब बने हुए हैं।
शहर के मार्गों में भी बने हुए हैं गड्ढे
शहर के मार्गों की बात करें तो अधिकतर मार्ग गड्ढों में तबदील हैं। कालाआम से मोतीबाग, डिप्टी गंज, काली नदी पुल, धमेड़ा अड्डा, अस्पताल रोड, मामन चौकी रोड, पुराना बस अड्डा रोड, चांदपुर रोड आदि मार्ग में जगह-जगह बने गड्ढे वाहन चालकों के साथ लोगों की परेशानी बढ़ा रहे हैं।
कोट
जिले की अधिकतर सड़कों को गड्ढा मुक्त कराया जा चुका है। मानसून की बारिश के दौरान जिन मार्गों में गड्ढे बन गए हैं। उन्हें भरवाने के आदेश जारी कर दिए गए हैं। इसके लिए संबंधित विभाग के अफसरों को भी कड़े निर्देश दिए गए हैं। जिले की सभी सड़कों को गड्ढा मुक्त करवा दिया जाएगा। - अरविंद कुमार मिश्र, एडीएम प्रशासन