{"_id":"5bc4daa4bdec2269ae7728f0","slug":"15396276554-bulandshahr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फ्लोर टेस्ट से पहले ही जहांगीराबाद ब्लॉक अध्यक्ष ने दिया इस्तीफा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फ्लोर टेस्ट से पहले ही जहांगीराबाद ब्लॉक अध्यक्ष ने दिया इस्तीफा
Updated Mon, 15 Oct 2018 11:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फ्लोर टेस्ट से पहले ही जहांगीराबाद ब्लॉक अध्यक्ष ने दिया इस्तीफा
बुलंदशहर/जहांगीराबाद। जहांगीराबाद ब्लॉक प्रमुख ने फ्लोर टेस्ट से पहले ही अपनी हार मानते हुए डीएम को इस्तीफा सौंप दिया। हालांकि दोपहर के समय में हुए फ्लोर टेस्ट में अविश्वास प्रस्ताव भी पास हो गया। जिसके चलते अब ब्लॉक प्रमुख की सीट पर नया चेहरा सामने होगा। अविश्वास प्रस्ताव पास होने के साथ ही अब नए प्रमुख के लिए सभी दल गोटियां बिछाने लगे हैं।
ब्लॉक प्रमुख जहांगीराबाद की सीट पर पिंकी देवी काबिज थी। 17 सितंबर को 49 बीडीसी सदस्यों ने एकत्रित होकर ब्लॉक प्रमुख पिंकी देवी के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव डीएम को सौंपा था। पूरे मामले में डीएम ने डीपीआरओ को शपथ पत्रों की जांच के आदेश दिए थे। जांच के आदेशों के बाद सोमवार को एसडीएम अनूपशहर के निर्देशन में फ्लोर टेस्ट किया गया। कुल 81 सदस्यों वाले ब्लॉक में फ्लोर टेस्ट में 60 सदस्यों ने हिस्सा लिया। जबकि कुल 21 सदस्य अनुपस्थित रहे। एसडीएम के समक्ष किए गए फ्लोर टेस्ट में ब्लॉक प्रमुख पिंकी देवी के खिलाफ कुल 51 सदस्यों ने अपनी सहमति दी। जबकि मात्र तीन सदस्यों ने ब्लॉक प्रमुख का समर्थन किया। जबकि छह वोट निरस्त माने गए। फ्लोर टेस्ट के बाद अब स्थिति साफ हो गई है कि ब्लॉक प्रमुख की सीट पर कोई नया चेहरा बैठेगा। इससे पहले सोमवार सुबह ब्लॉक प्रमुख पिंकी देवी कुछ समर्थकों के साथ डीएम कार्यालय पहुंची और अपना इस्तीफा डीएम को दिया। वहीं, अब फ्लोर टेस्ट में अविश्वास प्रस्ताव पास होने के बाद ब्लॉक प्रमुख के लिए मतदान की तिथि जारी किए जाने का इंतजार है। एसडीएम आनंद श्रीनेत ने अविश्वास प्रस्ताव का ब्यौरा देते हुए बताया कि अध्यक्ष के खिलाफ 51 सदस्यों ने शपथ पत्र दिया है, जो बहुमत की संख्या से दस अधिक है। डीपीआरओ अमरजीत सिंह ने बताया कि जांच में अविश्वास प्रस्ताव पास हुआ है। अभी अधिकारिक प्रति नहीं मिली है। अधिकारिक प्रति मिलने के बाद चुनाव की तिथि उच्चाधिकारियों द्वारा तय की जाएगी।