फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   तालाब सफाई की पोल खुलने पर नींद से जागे अफसर

तालाब सफाई की पोल खुलने पर नींद से जागे अफसर

Fri, 12 Oct 2018 12:02 AM IST
Updated Fri, 12 Oct 2018 12:02 AM IST
विज्ञापन
तालाब सफाई की पोल खुलने पर नींद से जागे अफसर
तालाब सफाई की पोल खुलने पर नींद से जागे अफसर
विज्ञापन


बुलंदशहर। जिले के तालाबों की सफाई की पोल खुलने के बाद आखिर अफसर नींद से जाग ही गए। अमर उजाला में सात अक्तूबर को समाचार प्रकाशित होने के बाद विभागीय अफसरों ने तालाबों की सफाई के साथ जल संरक्षण के कड़े निर्देश जारी कर दिए हैं।
जिले में तालाबों की सफाई और जल संरक्षण के लिए जिला प्रशासन ने कई योजनाओं से काम करने का दावा किया था। यह काम मानसून की बारिश से पहले होना था। लेकिन बारिश निकल जाने के बाद भी काम पूरा नहीं हुआ। इसे अमर उजाला ने सात अक्तूबर को भूगर्भ जल संरक्षण योजना ‘धड़ाम’ शीर्षक से समाचार प्रकाशित कर जिला प्रशासन के दावों की पोल खोली थी। यह समाचार प्रकाशित होते ही संबंधित विभाग के अफसर नींद से जागे। साथ ही तालाबों की सफाई और जल संरक्षण की दिशा में कड़े निर्देश जारी कर दिए है। अब जाकर खुलासा हुआ है कि जिन 105 तालाबों को सफाई के लिए मानसून से पहले चिन्हित किया गया था। उनमें से बारिश से पूर्व मात्र 35 तालाबों की ही सफाई हुई थी। अब किरकिरी से बचने के लिए शेष तालाबों की सफाई आदि के लिए संबंधित अफसर और कर्मचारियों के साथ संबंधित गांव के ग्राम प्रधान व सचिवों को कड़े निर्देश जारी कर दिए हैं। इसके अलावा नए तालाब बनाए जाने पर भी अफसर विचार कर रहे हैं।
विज्ञापन


जल संरक्षण की पहल भी शुरू, 84 तालाब किए चिन्हित
अमर उजाला में जल संरक्षण से संबंधित समाचार प्रकाशन होने के बाद अफसरों ने जल संरक्षण की भी पहल शुरू कर दी है। इसके लिए आनन-फानन में प्रथम चरण में 84 तालाब चिन्हित किए गए हैं। जबकि इसके बाद और भी तालाब जल संरक्षण के लिए चिन्हित किया जाएंगे। संबंधित अफसरों ने बताया कि इन तालाबों में जल संरक्षण किया जाएगा, ताकि कम हो रहे भूगर्भ जल स्तर को गिरने से बचाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


रजवाहों की सफाई की भी आई याद, 16.62 लाख किए जारी
मानसून से पहले जिला प्रशासन ने जिले के रजवाहों की सफाई करवाने के लिए संबंधित विभाग को आदेश जारी कर दिए थे। लेकिन यह आदेश मानसून निकल जाने के बाद भी ठंडे बस्ते में बंद रहे। रजवाहों की सफाई नहीं होने के कारण पानी टेल तक नहीं पहुंचा और किसानों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा। इसे भी अमर उजाला ने पिछले दिनों प्रमुखता से उठाया था। अब जाकर अफसरों ने रजवाहों की सफाई के लिए संबंधित विभागों को 16.62 लाख रुपये जारी कर दिए हैं।


सफाई से वंचित रह गए तालाबों की सफाई के कड़े निर्देश जारी कर दिए हैं। जल संरक्षण के लिए 84 तालाबों का चयन कर लिया है। रजवाहों की सफाई के लिए संबंधित विभाग को राशि जारी कर दी है। साथ ही जिले के भूगर्भ स्तर को बचाने के लिए नए तालाब बनवाने पर भी विचार चल रहा है। - सर्वेश चंद्र, प्रभारी जिला विकास अधिकारी, बुलंदशहर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed