फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   जिले में 2828 और फर्जी गन्ना बांड का हुआ खुलासा

जिले में 2828 और फर्जी गन्ना बांड का हुआ खुलासा

Fri, 12 Oct 2018 12:02 AM IST
Updated Fri, 12 Oct 2018 12:02 AM IST
विज्ञापन
जिले में 2828 और फर्जी गन्ना बांड का हुआ खुलासा
जिले में 2828 और फर्जी गन्ना बॉंड का हुआ खुलासा
विज्ञापन


बुलंदशहर। गन्ना निदेशालय के आदेश के बाद भी जिले में गन्ना बाॅंड के जांच का सिलसिला जारी है। जांच में चौकाने वाले तथ्य सामने आ रहे हैं। जिले में अब तक कुल 4751 फर्जी गन्ना बाॅंड का खुलासा हुआ है। इससे पहले 1923 फर्जी गन्ना बाॅंड का खुलासा हुआ था। खास बात यह है कि इनमें 1737 मृतक किसानों के भी फर्जी बांड का खुलासा हुआ है। वहीं, अफसरों का कहना है कि मामले की जांच जारी है। आगे भी फर्जी बाॅंड की संख्या में इजाफा हो सकता है।
विगत वर्ष तत्कालीन जिला गन्ना अधिकारी ने जिले में फर्जी गन्ना बाॅंड का खुलासा किया था। उस समय चार हजार से अधिक फर्जी गन्ना बाॅंड मिले थे। साथ ही खुलासा हुआ था कि यह फर्जीवाड़ा चीनी मिलों से लेकर सहकारी गन्ना समिति की मिलीभगत से हुआ है। इस बार भी फर्जी गन्ना बांड की जांच का काम पिछले काफी समय से जारी है। विगत माह जिले में 1923 फर्जी गन्ना बॉंड का खुलासा हुआ था। इसमें 501 मृतक, 1189 भूमिहीन और 233 बाॅंड डबल मिले थे। अब बृहस्पतिवार को डीसीओ कार्यालय की जांच रिपोर्ट के अनुसार 2828 फर्जी गन्ना बाॅंड का खुलासा हुआ है। इसमें मृतक किसानों के 1236 और फर्जी बॉंड मिले हैं। 1195 बाॅंड भूमिहीन किसानों के हैं, जबकि 397 बॉंड डबल पाए गए हैं। इस तरह से मृतक किसानों के 501 से बढ़कर 1737 बॉंड हो गए। भूमिहीन किसानों के 1189 से बढ़कर 2384 और 233 डबल बॉंड के सापेक्ष बढक़र 630 हो गए हैं। अफसरों का कहना है कि फर्जी बांड की जांच जारी रहेगी। जिले में एक भी फर्जी बाॅंड नहीं चलने दिया जाएगा। साथ ही ऐसे अफसरों और कर्मचारियों की भी तलाश की जा रही है, जिनकी देखरेख में यह फर्जीवाड़ा हुआ है।
विज्ञापन

17636 किसानों ने बनवाए इस बार नए गन्ना बॉंड
- जिले में इस बार गन्ना का रकबा बढ़ने के साथ ही नए बाॅंड बनवाने वाले किसानों की संख्या भी बढ़ गई है। विगत वर्ष जिले में गन्ना रकबा 54747 हेक्टेयर था और बांड वाले किसानों की संख्या 95 हजार के आसपास थी। लेकिन इस बार गन्ना रकबा बढक़र 64 हजार हेक्टेयर से अधिक हो गया। इस बार 17636 नए किसानों ने गन्ना बांड बनवाया है। इसके चलते गन्ना बांड वाले किसानों की संख्या बढ़कर एक लाख 11 हजार के पास पहुंच गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चीनी मिलों में मरम्मत का कार्य अंतिम चरण में
गन्ना पेराई का समय पास आते ही चीनी मिलों में मरम्मत का कार्य भी अंतिम चरण में हैं। विभागीय और मिल अफसरों का कहना है कि मिलों को निर्धारित समय पर चालू कर दिया जाएगा। गन्ना क्रय केंद्र लगाने का काम भी अंतिम चरण में है। एक-दो दिन में मिल को ट्रायल के तौर पर चलाकर देखा जाएगा।
15 से 25 अक्तूबर तक चल जाएंगी तीन शुगर मिल
- जिला गन्ना अधिकारी का कहना है कि जिले की तीन चीनी मिलों को 15 से 25 अक्तूबर तक चालू कर दिया जाएगा। इसके अलावा सभी मिलों को भी समय पर चलाने के लिए आदेश जारी किए गए हैं। प्रथम चरण में अनूपशहर, साबितगढ़ और अनामिका शुगर मिल 15 से 25 अक्तूबर कर चालू कर दी जाएगी। जिले के किसानों का दूसरे जिले की चार चीनी मिलें भी गन्ना खरीदेंगी। वहीं, विगत वर्ष की तरह वेव शुगर मिल भी इस बार देरी से चलने की संभावना है। इसका कारण प्रदूषण नियंत्रण कंट्रोल बोर्ड की ओर से नोटिस जारी करना भी माना जा रहा है। उन्होंने कहा कि मिल को मिले नोटिस को प्राप्त कर बोर्ड से बातचीत करने के अलावा मिल अफसरों से भी बात की जाएगी। ताकि मिल को जल्द से जल्द चालू कराया जा सके।
जिले में मिले सभी फर्जी बॉंड तत्काल प्रभाव से बंद कर दिए गए हैं। ऐसे बांड की जांच जारी है। साथ ही उन अफसरों व कर्मचारियों का भी पता लगाया जा रहा है, जिनकी मिलीभगत से यह फर्जीवाड़ा हुआ है। चीनी मिलों को समय पर चलाने के लिए विभाग लगातार मिल प्रबंधन से संपर्क बनाए हुए है। - डीके सैनी, जिला गन्ना अधिकारी, बुलंदशहर

क्रेशर पर गन्ने की लूट करने का आरोप
बुलंदशहर। भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) के सदस्यों ने बृहस्पतिवार को जिला गन्ना अधिकारी को शिकायत देकर जिले में चल रहे क्रेशर पर गन्ने की लूट करने का आरोप लगाया है। सदस्यों ने मामले के जांच की मांग की है।

भाकियू (अराजनैतिक) के जिला संरक्षक चौ. ओमवीर सिंह ने डीसीओ को शिकायत देकर बताया कि इस समय जिले में बड़ी संख्या में क्रेशर संचालित हो रहे हैं, जहां किसानों का गन्ना कम रेट पर खरीदा जा रहा है। साथ ही यहां पर गन्ने की तौल के लिए लगाए गए कांटे आदि में गड़बड़ी कर किसानों से लूट की जा रही है। उन्होंने अपनी शिकायत में गन्ना खरीद में गड़बड़ी कर रहे क्रेशर संचालकों के नाम भी उजागर किए हैं। ओमवीर सिंह ने डीसीओ को शिकायती पत्र देकर किसानों के साथ हो रही लूट को बंद कराने के साथ क्रेशर संचालकों की मनमानी पर रोक लगवाने की भी मांग की है। जिला गन्ना अधिकारी डीके सैनी का कहना है कि इस शिकायत की जांच करवाई करवाई जाएगी। शिकायत सहीं पाए जाने पर संबंधित क्रेशर संचालकों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed