{"_id":"5bb7af66867a5534f835eca5","slug":"153876462412-bulandshahr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जमीन अधिग्रहण मामले में डीएम से मिले किसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जमीन अधिग्रहण मामले में डीएम से मिले किसान
Updated Sat, 06 Oct 2018 12:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जमीन अधिग्रहण मामले में डीएम से मिले किसान
बुलंदशहर। यूपीएसआईडीसी द्वारा जमीन अधिग्रहण और किसानों के बीच चल रही तकरार को लेकर शुक्रवार को किसानों ने डीएम से वार्ता की। हालांकि वार्ता के दौरान किसान अपनी मांगों पर अड़े रहे, जिसके बाद अब किसान यूपीएसआईडीसी के उच्चाधिकारियों के साथ वार्ता करेंगे।
सिकंदराबाद क्षेत्र में वर्ष 1998 में यूपीएसआईडीसी प्रोजेक्ट के लिए जमीन का अधिग्रहण किया गया था। गत दिनों जब टीम जमीन पर कब्जा लेने के लिए पहुंची तो किसानों ने चार गुना मुआवजे की मांग को लेकर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। किसानों की मांग है कि सर्किल रेट से चार गुना मुआवजा दिया जाए, साथ ही मुआवजा न देने की दशा में खसरा व खतौनी में उनके नाम दोबारा से दर्ज किए जाएं। शुक्रवार को किसान नेता अजीत दौला के नेतृत्व में किसानों ने यूपीएसआईडीसी के सचिव संतोष कुमार यादव व डीएम से वार्ता की। वार्ता में आपसी सहमति न बनने पर अब किसान यूपीएसआईडीसी के उच्चाधिकारियों से वार्ता करेंगे। मौके पर मलखान यादव, कन्हैयालाल, चौ. निरंजन सिंह, रणपाल सिंह, केशाराम, उदल सिंह, सुरेश कुमार आदि मौजूद रहे।