फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   वृद्धावस्था दिवस के पहले दिन वृद्ध मरीज को नही मिला स्ट्रेचर

वृद्धावस्था दिवस के पहले दिन वृद्ध मरीज को नही मिला स्ट्रेचर

Tue, 02 Oct 2018 12:01 AM IST
Updated Tue, 02 Oct 2018 12:01 AM IST
विज्ञापन
वृद्धावस्था दिवस के पहले दिन वृद्ध मरीज को नही मिला स्ट्रेचर
वृद्धावस्था दिवस : पहले दिन ही बुजुर्ग मरीजों को नहीं मिला स्ट्रेचर
विज्ञापन

बुलंदशहर। जिला अस्पताल में जिलाधिकारी के मौजूद होने के बावजूद मरीज परेशानी उठानी पड़ी। अफसरों के तमाम दावों के उलट मरीजों को वार्ड तक ले जाने के लिए तीमारदारों को स्ट्रेचर तक नसीब नहीं हुआ। तीमारदार बिना स्ट्रेचर ही मरीजों को वार्ड तक ले जाने को मजबूर रहे। इतना ही नहीं अस्पताल में बुजुर्ग मरीजों तक को स्ट्रेचर नहीं मिल सका, जबकि जिला अस्पताल में सोमवार को वृद्धावस्था दिवस का शुभारंभ हो रहा था। वृद्धावस्था दिवस के पहले ही दिन बुजुर्ग मरीजों को बिना स्ट्रेचर के पैदल ही वार्ड तक जाना पड़ा।
स्वास्थ्य विभाग द्वारा अक्तूबर माह में वृद्धावस्था दिवस मनाया जा रहा है। इस दौरान स्वास्थ्य विभाग वृद्ध लोगों को स्वास्थ्य सेवाएं देने का दावा भी कर रहा है, लेकिन पहले ही दिन ही स्वास्थ विभाग के दावों की पोल खुल गई। वृद्ध लोगों को स्वास्थ्य सेवाएं देने के दावों के बीच चलने-फिरने में लाचार वृद्धों को अस्पताल में स्ट्रेचर तक नसीब नहीं हुआ। तीमारदार मरीजों को लोगों की मदद से अस्पताल में भर्ती कराते नजर आए।
विज्ञापन

इमरजेंसी के पास भी नहीं मिला स्ट्रेचर
- अस्पताल में इमरजेंसी के पास भी मरीजों को एक भी स्ट्रेचर नहीं मिला। मरीज स्ट्रेचर के लिए अस्पताल में इधर-उधर भटकते नजर आए। इस संबंध में सीएमएस डॉ. रामवीर सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में नहीं है। मामले की जानकारी की जाएगी। बताया कि अस्पताल में मरीजों को भर्ती करने के लिए स्ट्रेचर और कुर्सी की व्यवस्था है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिलाधिकारी ने की हस्ताक्षर अभियान की शुरुआत
- वृद्धावस्था दिवस पर जिले के लोगों को जागरूक करने के लिए जिला स्वास्थ्य समिति द्वारा सोमवार को हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। हस्ताक्षर अभियान का शुभारंभ डीएम अनुज कुमार झा ने हस्ताक्षर कर किया। पहले दिन करीब 50 लोगों ने हस्ताक्षर अभियान में भाग लिया। वृद्ध लोगों को मिलने वाली स्वास्थ्य सेवाओं के लिए अक्तूबर में जिला स्वास्थ्य समिति द्वारा प्रतिदिन अलग-अलग अभियान चलाकर लोगों को जागरूक किया जाएगा। अभियान के पहले दिन सोमवार को जिला अस्पताल में हस्ताक्षर अभियान का शुभारंभ करते हुए डीएम अनुज कुमार झा ने कहा कि वृद्ध (वरिष्ठ) नागरिक हमारे समाज की धरोहर हैं, उनको पूरा सम्मान दिया जाए। बताया कि वृद्ध लोग उच्च रक्तचाप, मधुमेह, भूलने की बीमारी, मानसिक तनाव, अनिद्रा, घबराहट होना, कैंसर और जोड़ों की बीमारी होने पर सरकारी चिकित्सालयों में जांच कराकर उपचार कराएं। सीएमओ डॉ. केएन तिवारी ने बताया कि एक से 31 अक्तूबर तक पूरे माह वृद्धावस्था दिवस मनाया जाएगा। इस दौरान जिलेभर में वृद्ध लोगों को स्वास्थ्य विभाग की सुविधाओं के प्रचार-प्रसार के साथ-साथ जानकारियां दी जाएंगी। इस दौरान सीएमएस डॉ. रामवीर सिंह, डॉ. पुष्पेंद्र कुमार समेत अन्य चिकित्सक मौजूद रहे।


अस्पताल मार्ग पर जाम में फंसे डीएम
फोटो
- जिला अस्पताल मार्ग पर अतिक्रमण और ई-रिक्शा के चलते प्रतिदिन जाम लगा रहता है। इस दौरान मार्ग से गुजरने वाले यात्रियों और मरीजों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सोमवार को जिला अस्पताल आते समय डीएम अनुज कुमार झा को भी जाम से जूझना पड़ा। इस दौरान साहब की गाड़ी काफी देर तक जाम में फंसी रही। जाम न खुलने पर साहब के संग चल रही एस्कार्ट में शामिल पुलिस कर्मियों को उतरकर जाम खुलवाने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed