{"_id":"5bb26808867a5511195aa43c","slug":"153841867620-bulandshahr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विकास की बाट जोह रहे मुख्यमंत्री समग्र ग्राम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विकास की बाट जोह रहे मुख्यमंत्री समग्र ग्राम
Updated Tue, 02 Oct 2018 12:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विकास की बाट जोह रहे मुख्यमंत्री समग्र ग्राम
बुलंदशहर। जिले में मुख्यमंत्री समग्र ग्राम योजना अभी तक धरातल पर नहीं पहुंच पाई है। योजना में सरकार लगातार बदलाव कर रही है। अभी तक जिला प्रशासन को भी चयनित गांवों में विकास का एजेंडा नहीं मिला है। जबकि चयनित गांव विकास की बाट जोह रहे हैं।
प्रदेश सरकार की मुख्यमंत्री समग्र योजना विकास कार्यों में एक महत्वपूर्ण योजना है। विगत वर्ष इस योजना में जिले के गांवों को शामिल करने के लिए शासन से आदेश जारी हुआ था। जिला प्रशासन की ओर से 50 से अधिक गांवों का चयन कर सूची शासन को भेज दी थी। शुरूआत में इस योजना में सात गांवों को चयनित किया गया। इसके बाद योजना में शासन की ओर से दो और गांव बढ़ा दिए। जबकि एक बार फिर पिछले दिनों शामिल नौ गांवों में से दो गांवों के नाम बाहर कर दिए थे। इसके बाद काफी समय बीत जाने गया। लेकिन अभी तक जिला प्रशासन को इन गांवों में विकास का कोई एजेंडा नहीं मिला है। सिर्फ सभी कार्रवाई कागजों में चल रही है। जबकि चयनित सात गांवों के ग्रामीण विकास की बाट जोह रहे हैं। जिला विकास अधिकारी आशुतोष दूबे का कहना है कि शासन के आदेशानुसार ही मुख्यमंत्री समग्र ग्राम योजना का जिले में क्रियान्वयन किया जा रहा है। शासन से आगे जो भी योजना के संबंध में आदेश प्राप्त होंगे। उसी के आधार पर काम किया जाएगा।