{"_id":"5bb113e7867a55787b028457","slug":"153833160416-bulandshahr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टेंडर में घपले की पत्रावलियां तलब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टेंडर में घपले की पत्रावलियां तलब
Updated Sun, 30 Sep 2018 11:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टेंडर में घपले की पत्रावलियां तलब
बुलंदशहर। नगर पालिका में संविदा कर्मचारियों के टेंडर घोटाले में जांच अधिकारी ने पत्रावलियां तलब की है। जांच अधिकारी एडीएम वित्त ने नगरपालिका ईओ को पत्र जारी करते हुए पांच कार्य दिवसों में बिन्दूवार स्पष्ट आख्या प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं।
नगर पालिका में बिजली कार्य के लिए मिस्त्री व कर्मचारियों तथा 30 संविदा वाहन चालकों के ठेके में घपले को लेकर कमिश्नर से शिकायत की गई थी। शिकायतकर्ता ठेकेदार ने आरोप लगाया था कि टेंडर डालने के बाद न्यूनतम निविदा उसकी निकाली गई थी। जबकि नियमानुसार एफडीआर जमा करने के बाद भी द्वितीय निविदादाता को अवैध रूप से टेंडर जारी करने की तैयारी कर ली गई थी। कमिश्नर ने शिकायत के आधार पर डीएम को जांच के लिए निर्देश जारी किए थे। उसके बाद डीएम ने एडीएम वित्त को मामले में जांच अधिकारी नियुक्त किया था। अब जांच अधिकारी एडीएम वित्त ने नगर पालिका ईओ को पत्र जारी करते हुए पांच दिवसों में बिन्दूवार स्पष्ट आख्या प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। कमिश्नर से शिकायत के बाद नगर पालिका अफसरों में हड़कंप मचा हुआ है। नगर पालिका ईओ एके सिंह ने बताया कि एडीएम वित्त के आदेश मिले हैं। नियमानुसार आख्या जल्द उपलब्ध करा दी जाएगी।