{"_id":"5bafc75f867a5501332a6c74","slug":"15382464779-bulandshahr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रशांत की मौत के बाद नींद से जागा स्वास्थ्य विभाग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रशांत की मौत के बाद नींद से जागा स्वास्थ्य विभाग
Updated Sun, 30 Sep 2018 12:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रशांत की मौत के बाद जागा स्वास्थ्य विभाग
बुलंदशहर। शिकारपुर क्षेत्र के गांव भैसरौली में स्वास्थ्य अफसरों की लापरवाही से एक किशोर की बृहस्पतिवार को बुखार से मौत हो गई। गांव में स्वास्थ्य विभाग द्वारा कैंप का आयोजन न होने के कारण के बारे में समाचार प्रकाशित होने पर अफसर नींद से जागे। शनिवार को गांव में स्वास्थ्य शिविर में टीम ने लोगों का स्वास्थ्य जांचा।
शासन ने स्वास्थ्य अफसरों को गांव-गांव जाकर लोगों को चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के लिए स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन करने के निर्देश दिए। यहां तक कि गांव के सरकारी स्कूल के प्रधानाध्यापक ने स्वास्थ्य अफसरों से गांव के लोगों को बुखार से बचाने के लिए स्वास्थ्य कैंप के आयोजन करने की मांग की। इसे अफसरों ने अनसूना कर दिया। इस कारण गांव निवासी 12 वर्षीय किशोर प्रशांत की समय से सही उपचार न मिलने से मौत हो गई। इसे लेकर अमर उजाला में समाचार प्रकाशित होने पर स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया और शनिवार को गांव में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन करने के टीम को निर्देश दिए गए। सीएमओ डॉ. केएन तिवारी ने बताया कि गांव में स्वास्थ्य शिविर के दौरान 156 लोगों के स्वास्थ्य की जांच की गई। साथ ही 34 लोगों के ब्लड जांच के लिए सैंपल लिए गए। बताया कि शिविर के दौरान 10 लोगों को चिकित्सीय उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है।