{"_id":"5bad23ae867a557ebe1e96a4","slug":"15380734837-bulandshahr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नारेबाजी प्रकरण: डायरेक्टर से नाराज छात्रों ने की गेट पर तालाबंदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नारेबाजी प्रकरण: डायरेक्टर से नाराज छात्रों ने की गेट पर तालाबंदी
Updated Fri, 28 Sep 2018 12:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो समाचार
डायरेक्टर से नाराज छात्रों ने आईपी कालेज के गेट पर की तालाबंदी
-
बुलंदशहर। देहात कोतवाली से गुजर रहे नेशनल हाईवे-91 स्थित आईपी डिग्री कालेज में देशभक्ति से ओतप्रोत नारेबाजी प्रकरण ठंडा नहीं हो रहा है। बृहस्पतिवार को छात्रों ने कालेज डायरेक्टर पर अभद्रता करने का आरोप लगाते हुए गेट पर तालेबंदी करते हुए जमकर हंगामा किया। पुलिस-प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर छात्रों को समझा-बुझाकर शांत किया।
बीते दिनों एबीवीपी कार्यकर्ताओं के साथ आईपी डिग्री कालेज द्वितीय कैंपस के छात्रों ने एसएसपी को शिकायती पत्र देकर बताया था कि कालेज में वंदे मातरम और भारत माता की जयकार करने पर पड़ोसी गांव के कुछ युवकों ने उन्हें हत्या की धमकी दी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई थी। बताया गया कि बृहस्पतिवार को मुद्दा एक बार फिर गरमा गया। एबीवीपी के जिला संगठन मंत्री ने बताया कि मामले में कालेज के निदेशक ने अभद्रता करते हुए छात्रों को अराजक तत्व कहा था। इससे भड़के छात्रों ने गेट पर तालाबंदी कर दी। इस दौरान कई घंटे तक कालेज व परिसर के बाहर हंगामा होता रहा। उसके बाद देहात कोतवाली पुलिस समेत अन्य पुलिस व प्रशासनिक अफसर मौके पर पहुंच गए। साथ ही छात्रों को मामले में उचित कार्रवाई का आश्वासन देते हुए उन्हें शांत किया। इस अवसर पर विकास कुमार सिरोही, प्रशांत राठी, सिकंदर चौधरी, विशाल, रमित सिंह, आकाश आदि छात्र मौजूद रहे।
कोट..
- सभी आरोप निराधार है, कुछ छात्र नेता राजनीति कर मामले को तूल दे रहे हैं। प्रदर्शनकारियों के साथ वार्ता कर फिलहाल मामले को शांत करा दिया गया है। - डा. टीएन मिश्रा, निदेशक, आईपी डिग्री कालेज द्वितीय कैंपस
विज्ञापन
- कालेज में छात्रों द्वारा तालेबंदी की सूचना के बाद तत्काल मौके पर जाकर उन्हें समझा-बुझाकर शांत करा दिया गया था। पूर्व में की गई उनकी शिकायत पर भी जांच की जा रही है। -प्रमोद कुमार, एएसपी