फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   अब लखनऊ से जारी होंगे ड्राइविंग लाइसेंस

अब लखनऊ से जारी होंगे ड्राइविंग लाइसेंस

Wed, 26 Sep 2018 11:34 PM IST
Updated Wed, 26 Sep 2018 11:34 PM IST
विज्ञापन
अब लखनऊ से जारी होंगे ड्राइविंग लाइसेंस
अब लखनऊ से जारी होंगे ड्राइविंग लाइसेंस
विज्ञापन

बुलंदशहर। अब एआरटीओ कार्यालय की जगह लखनऊ से ड्राइविंग लाइसेंस जारी किए जाएंगे। एआरटीओ कार्यालय पर सिर्फ लर्निंग लाइसेंस जारी होंगे। शासन ने स्थायी लाइसेंस बनाने का अधिकार लखनऊ परिवहन आयुक्त कार्यालय को सौंप दिया है। आवेदन के 10 दिन बाद घर पर डीएल न पहुंचने पर कंपनी पर जुर्माना लगाने के आदेश दिए गए हैं।
एआरटीओ कार्यालय में प्रतिदिन करीब 100 से 150 ड्राइविंग लाइसेंस बनते है। लर्निंग लाइसेंस टेस्ट के एक-दो घंटे बाद ऑनलाइन मिल जाता है। जबकि स्थायी लाइसेंस प्रिंट होकर आवेदक के पास डाक द्वारा भेजे जाने का नियम है। मगर, एआरटीओ कार्यालयों के पास बैठे दलाल ग्रामीणों को अपने झांसे में फंसा लेते हैं। ग्रामीणों की सभी प्रकिया करवाने के बाद दलाल कार्यालय से आवेदक का डीएल बनने के बाद अपने पास रख लेते हैं। इसकी एवज में दलाल आवेदक से मोटी रकम ऐंठते रहते हैं। वहीं आवेदक समय से डीएल घर पर नहीं पहुंचने पर आवेदक एआरटीओ प्रशासन से लेकर शासन तक डीएम न मिलने की शिकायत करते रहते हैं। ऐसे में अब शासन ने समय से आवेदक के घर डीएल पहुंचाने के लिए तैयारी शुरू कर दी है। विभाग ने पैन कार्ड की तरह एक संस्था को प्रिटिंग एवं डीएल भेजने की जिम्मेदारी सौंपी है। दस दिन के अंदर डीएल आवेदक के पास न पहुंचने पर संबंधित संस्था पर रोजाना दस रुपये की दर से पेनाल्टी भी लगाई जाएगी।
विज्ञापन

एआरटीओ प्रशासन मुहम्मद कय्यूम ने बताया कि शासन ने स्थायी लाइसेंस को परिवहन आयुक्त कार्यालय से जारी करने की योजना बनाई है। नई व्यवस्था जारी होने तक कार्यालय से स्थायी लाइसेंस का कार्य जारी रहेगा। बताया कि नई व्यवस्था के तहत आवेदक का लाइसेंस बनते ही मोबाइल पर एसएमएस आ जाएगा। यदि आवेदक को डीएल नहीं मिला तो कॉल सेंटर पर फोन से जानकारी ली जा सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed