फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   10 दिन में आए 19 हजार 413 मरीज

10 दिन में आए 19 हजार 413 मरीज

Wed, 26 Sep 2018 11:34 PM IST
Updated Wed, 26 Sep 2018 11:34 PM IST
विज्ञापन
10 दिन में आए 19 हजार 413 मरीज
10 दिन में आए 19 हजार 413 मरीज
विज्ञापन

बुलंदशहर। जिले में मौसम बदलने के साथ ही लोगों की सेहत खराब होने लगी है। लगातार वायरल, खांसी, जुकाम आदि के मरीज जिला अस्पताल की ओपीडी में उपचार कराने पहुंच रहे हैं। पर्याप्त चिकित्सक न होने के कारण मरीजों को बेहतर उपचार नहीं मिल पा रहा है। 10 दिन में 19 हजार से अधिक मरीजों ने चिकित्सीय जांच कराकर दवा ली।

जिला अस्पताल में करोड़ों रुपये की मशीनें इस आशय से लगवाई गई थीं कि गरीब तबके के मरीजों को निशुल्क उपचार मिल सकेगा, लेकिन अस्पताल में चिकित्सकों का अभाव होने के कारण बेहतर उपचार मरीजों को नहीं मिल पा रहा है। जो चिकित्सक तैनात हैं, उन्हीं में इमरजेंसी ड्यूटी, वीआइपी ड्यूटी, पोस्टमार्टम ड्यूटी, विकलांग बोर्ड ड्यूटी और स्वास्थ्य शिविर में समय-समय पर जाना पड़ता है। पिछले कुछ दिनों से वायरल बुखार, खांसी, जुकाम और मलेरिया आदि बीमारियों से पीड़ित मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ी है। पर्चा बनवाने और चिकित्सीय जांच के लिए अपनी बारी के इंतजार में मरीजों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। पिछले दस दिन में ओपीडी में उपचार कराने के लिए 19,413 नए मरीज आ चुके हैं। साथ ही दो हजार से अधिक पुराने पर्चे पर चिकित्सीय जांच कराने के लिए आए। एक दिन में दो हजार मरीजों का आंकड़ा चिकित्सकों की उपलब्धता के अनुपात में बहुत ज्यादा है। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि चिकित्सक मरीजों को कितना समय दे पाते होंगे। सीएमएस डॉ. रामवीर सिंह ने बताया कि चिकित्सकों की तैनाती के लिए लगातार शासन को पत्र लिखा जाता है, लेकिन चिकित्सकों की तैनाती नहीं हो पा रही है। वायरल अधिक होने के कारण मरीजों की संख्या में काफी इजाफा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed