फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   बारिश से 50 फीसदी से अधिक धान की फसल बर्बाद

बारिश से 50 फीसदी से अधिक धान की फसल बर्बाद

Tue, 25 Sep 2018 12:20 AM IST
Updated Tue, 25 Sep 2018 12:20 AM IST
विज्ञापन
बारिश से 50 फीसदी से अधिक धान की फसल बर्बाद
बारिश से 50 फीसदी से अधिक धान की फसल बर्बाद
विज्ञापन

बुलंदशहर/गुलावठी/स्याना/बुगरासी/औरंगाबाद। मूसलाधार बारिश के चलते जनपद के किसानों के माथे पर बल पड़ गया है। किसानों ने बारिश के चलते 50 फीसदी से ज्यादा नुकसान की संभावना जताई है। वहीं, दूसरी ओर अफसर करीब 30 फीसदी नुकसान का अनुमान लगा रहे हैं। साथ ही सर्वे के बाद ही नुकसान का सही आंकड़ा देने की बात कह रहे हैं। जिला कृषि अधिकारी ने फसल के नुकसान का आंकलन करने के लिए विभागीय अफसरों को निर्देश जारी कर दिए हैं।
रविवार की रात मूसलाधार बारिश हुई। सोमवार को दिन सुबह से शाम तक बारिश जारी रही। तेज हवाओं के साथ आई बारिश के चलते धान की फसल गिर गई और उसे देखकर किसान चिंतित हैं। किसानों का कहना है कि इस नुकसान की भरपाई को झेल पाना उनके बस की बात नहीं रही। बारिश के चलते ईख, उड़द, मूंग और ज्वार आदि फसलों को भी नुकसान हुआ है। गुलावठी क्षेत्र में रविवार की रात और सोमवार दिन में भारी बरसात के कारण धान की फसल को भारी नुकसान हुआ है। किसान बबलू निवासी कुरली, अली निवासी भटौना, मांगेराम कुरली, नागेंद्र भोगपुर आदि का कहना है कि भारी बरसात के कारण पकी हुई धान की फसल गिर गई है। जिसके कारण दाना काला पड़कर गल रहा है। स्याना और बुगरासी क्षेत्र में भी लगातार बारिश और हवा के चलते किसानों को भारी नुकसान हुआ है। धान व ईख की फसल को सबसे ज्यादा नुकसान है। धान की फसल तो बुरी तरह से बर्बाद हुई है। अशोक त्यागी व अंकित चौधरी आदि किसानों ने बताया कि ईख की फसल गिरी है लेकिन ज्यादा नुकसान नहीं है। धान की फसल बुरी तरह से बर्बाद हुई है। औरंगाबाद क्षेत्र में भी तेज हवा के साथ आई बारिश से धान की फसल को भारी नुकसान हुआ है। गांव बादशाहपुर तालाब, कौड़ा शमशाबाद, भावसी, ईलना, जनौरा, बालका, जौट, मकनपुर आदि गांवों में धान की फसल को काफी नुकसान हुआ है। किसान टेकचंद ने बताया कि यदि बारिश और तेज हवा चलती रही तो धान की फसल पूरी तरह से बर्बाद हो सकती है।
विज्ञापन

--
मौसम वैज्ञानिक कह रहे अभी और हो सकती है बारिश:
कृषि विज्ञान केंद्र के मौसम वैज्ञानिक डॉ. विवेकराज का कहना है कि अभी बारिश और होने की संभावना बन रही है। यदि और बारिश होती है तो धान की फसल को अधिक नुकसान होगा। इससे किसानों की चिंता भी बढ़ गई है। उन्होंने बताया कि अब तक जिले में 35 एमएम बारिश हो चुकी है और 50 एमएम से अधिक बारिश होने की संभावना बन रही है। सोमवार को अधिकतम तापमान कम होकर 28 और न्यूनतम 23 डिग्री सेल्सियस रहा। मंगलवार को अधिकतम तापमान 32 और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस होने की संभावना है। अभी बारिश की संभावना लगातार बन रही है और ऐसा मौसम कई दिन तक रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
बारिश के चलते धान की फसल में 30 फीसदी नुकसान का अनुमान है। ईख, उड़द, मूंग और ज्वार की फसल को भी नुकसान हुआ है। नुकसान का आंकलन करने के लिए विभागीय अफसर और कर्मचारियों को निर्देश जारी कर दिए हैं।
-अश्विनी कुमार सिंह, जिला कृषि अधिकारी
----
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed