{"_id":"5ba93201867a557ea82f603d","slug":"153781502182-3-bulandshahr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकारी ट्यूबवेलों, पंपों पर बिजली विभाग का 2.3 करोड़ बकाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकारी ट्यूबवेलों, पंपों पर बिजली विभाग का 2.3 करोड़ बकाया
Updated Tue, 25 Sep 2018 12:29 AM IST
विज्ञापन
सरकारी ट्यूबवेलों, पंपों पर बिजली विभाग का 2.3 करोड़ बकाया
बुलंदशहर। सरकारी ट्यूबवेलों और पंपों पर बिजली विभाग का करीब ढाई करोड़ रुपये बकाया है। विभाग द्वारा बार-बार पत्राचार के बाद भी बिल जमा नहीं किए जा रहे हैं। जिससे विभाग को काफी नुकसान हो रहा है।
पावर कॉरपोरेशन बकाएदारों के खिलाफ लगातार अभियान चला रहा है। इसके बाद भी विभाग का लाइन लॉस कम होने का नाम नहीं ले रहा है। सिंचाई विभाग की सरकारी ट्यूबवेलों, वाटर पंपों समेत अन्य दफ्तरों पर विभाग का करोड़ों रुपये बकाया है। छह माह से अधिक समय से विभाग ने बिजली बिल का भुगतान नहीं किया है। जबकि बिजली विभाग की टीम पांच हजार से अधिक के बकाया पर लोगों के कनेक्शन काट रही है। करोड़ों रुपये बकाया होने के बाद भी सिंचाई विभाग दफ्तर के कनेक्शन न काटने से अफसरों का दोहरा रवैया सामने आ रहा है। बताया जा रहा है कि सिंचाई विभाग ने स्याना खंड में हाल ही में करीब तीन करोड़ रुपये के बिल का भुगतान किया है। एसई अजय अग्रवाल ने बताया कि समयावधि में विभागों द्वारा बिल जमा किए जा रहे हैं। देरी होने की दशा में पत्र जारी किए जाते हैं।