{"_id":"5ba14e20867a557ff567067c","slug":"153729793413-bulandshahr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिना फिजीशियन बुखार के मरीजों का हो रहा उपचार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिना फिजीशियन बुखार के मरीजों का हो रहा उपचार
Updated Wed, 19 Sep 2018 12:42 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बिना फिजीशियन बुखार के मरीजों का हो रहा इलाज
बुलंदशहर। जिला अस्पताल में चिकित्सकों की कमी के कारण बुखार के मरीजों के अलावा अन्य मरीजों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कई वर्षों से अस्पताल में फिजीशियन समेत कई गंभीर बीमारियों की जांच के लिए कोई भी चिकित्सक नहीं है। इस कारण वहां भर्ती मरीजों का इलाज स्वास्थ्य कर्मी और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी कर रहे हैं।
जिला अस्पताल में फिजीशियन समेत कई गंभीर बीमारियों के चिकित्सकों और अन्य कर्मियों के पद खाली होने के कारण मरीजों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जानकारी के अनुसार इस समय जिला अस्पताल में बुखार के मरीजों के चलते ओपीडी से लेकर भर्ती वार्ड तक भीड़ लगी हुई है। प्रतिदिन 1500 से अधिक मरीज ओपीडी में आ रहे हैं। वहीं, दूसरी ओर 50 से अधिक मरीज प्रतिदिन भर्ती किए जा रहे हैं। उनका उपचार स्वास्थ्य कर्मी और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी कर रहे हैं। कभी-कभी स्वास्थ्य कर्मी मरीज को कहीं और ले जाने की भी सलाह देते हैं। इस दौरान कर्मचारियों और तीमारदारों में नोकझोंक भी हो जाती है।
जिला अस्पताल में खाली पदों की संख्या
पद संख्या भरें पद रिक्त
चेस्ट फिजीशियन 01 शून्य 1
फिजीशियन 02 शून्य 2
पैथोलोजिस्ट 02 शून्य 2
कार्डियोलोजिस्ट 01 शून्य 1
प्रभारी भंडार 01 शून्य 1
प्रभारी फार्मेसी 01 शून्य 1
मैट्रन 01 शून्य 1
सिस्टर 10 05 5
स्टाफ नर्स 18 01 17
एलटी 02 शून्य 2
कोट
जिला अस्पताल में काफी समय से फिजीशियन, सर्जन समेत अन्य स्टाफ की कमी है। फिजीशियन और स्टाफ की नियुक्ति के लिए कई बार शासन को पत्र भेजकर अवगत कराया जा चुका है। - डॉ. रामवीर सिंह, सीएमएस जिला अस्पताल