फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   जिला अस्पताल पहुंची शबनम, नहीं हो सका मेडिकल

जिला अस्पताल पहुंची शबनम, नहीं हो सका मेडिकल

Wed, 19 Sep 2018 12:42 AM IST
Updated Wed, 19 Sep 2018 12:42 AM IST
विज्ञापन
जिला अस्पताल पहुंची शबनम, नहीं हो सका मेडिकल
जिला अस्पताल पहुंची शबनम, नहीं हो सका मेडिकल
विज्ञापन

बुलंदशहर। तीन तलाक, हलाला और बहु विवाह के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में डा. समीना के साथ लड़ाई लड़ रही बुलंदशहर निवासी शबनम उर्फ रानी व उसके पुत्र पर बीते दिनों एसिड अटैक हुआ था। मामले में सुप्रीम कोर्ट ने प्रदेश सरकार को सुरक्षा, चिकित्सा व मुआवजा देने के निर्देश दिए हैं। मंगलवार दोपहर को शबनम अपने पुत्र अजमत के साथ जिला अस्पताल पहुंची, लेकिन कागजात समय से न पहुंचने के चलते उसका मेडिकल नहीं हो सका। हालांकि, उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कर लिया गया है।
अगौता थाना क्षेत्र के गांव जौलीगढ़ निवासी शबनम ने तीन तलाक, बहु विवाह और हलाला के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में मुख्य याचिका कर्ता डा. समीना के साथ याचिका दायर की थी। बीते 13 सितंबर को शबनम उर्फ रानी अपने पुत्र अजमत के साथ एसएसपी से शिकायत करने के लिए गांव से बुलंदशहर आ रही थी। इस दौरान आरोपी देवर व गांव निवासी पूर्व प्रधान ने उस पर तेजाब से हमला कर दिया था। घायलावस्था में उसे जिला अस्पताल से हायर मेडिकल सेंटर रेफर कर दिया गया था। मामला सुप्रीम कोर्ट तक पहुंचा, जिस पर कोर्ट ने सोमवार को प्रदेश सरकार को मामले में पीड़िता को सुरक्षा, चिकित्सा व मुआवजा दिलाने के निर्देश दिए थे। बताया गया कि इसी के चलते मंगलवार को शबनम अपने पुत्र के साथ जिला अस्पताल पहुंची थी, लेकिन मेडिकल के पूरे कागजात तैयार करने में दो बजे से अधिक का समय बीत गया, इस कारण मेडिकल बोर्ड भी समय होने पर उठ गया। बताया गया कि मेडिकल बोर्ड उठने के चलते शबनम का मंगलवार को मेडिकल नहीं हो सका।
विज्ञापन

कोट..
शबनम को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कर लिया गया है। समय से मेडिकल के दस्तावेज पूरे न होने के कारण मंगलवार को मेडिकल नहीं हो सका है। बुधवार को मेडिकल कराया जाएगा। - डा. रामवीर सिंह, सीएमएस
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed