फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   बुखार से मासूम की मौत, कहर जारी

बुखार से मासूम की मौत, कहर जारी

Wed, 19 Sep 2018 12:42 AM IST
Updated Wed, 19 Sep 2018 12:42 AM IST
विज्ञापन
बुखार से मासूम की मौत, कहर जारी
बुखार से मासूम की मौत
विज्ञापन

बुलंदशहर। जिले में बुखार लगातार पैर पसारता जा रहा है। इसके तहत मंगलवार को जहांगीराबाद क्षेत्र में बुखार से तीन वर्षीय मासूम की मौत हो गई। इससे मरने वालों का आंकड़ा 51 हो गया है। वहीं, चोला क्षेत्र में भी एक युवक की बुखार से मौत की सूचना है।
जिले में बुखार की स्थिति पर नियंत्रण के दावे किए जा रहे हैं। मंगलवार को जहांगीराबाद क्षेत्र में एक मासूम की और चोला क्षेत्र में एक युवक की बुखार से मौत के बाद लोगों में दहशत का माहौल है। जबकि अफसर मामले से अनभिज्ञता जताकर जांच की बात कर रहे हैं। मंगलवार को जहांगीराबाद नगर क्षेत्र के मोहल्ला पाठक दरबार निवासी पहलवान नसरू खां की तीन वर्षीय पोती उमहैरा की मौत हो गई। पिता डसमान ने बताया कि उमहैरा पिछले एक सप्ताह से बुखार से पीड़ित थी और उसका इलाज एक अपंजीकृत चिकित्सक द्वारा किया जा रहा था। मंगलवार को उपचार के दौरान उमहैरा ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


कोट
बुखार से मौत के बारे में जानकारी की जा रही है। अब तक जांच के दौरान अधिकांश लोगों की अन्य बीमारियों के चलते मौत की जानकारी सामने आई है। गांव में स्वास्थ्य सेवा देने के लिए जिले में लगातार स्वास्थ्य टीम द्वारा कैंपों का आयोजन जारी है। - डॉ. केएन तिवारी, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन



जिला अस्पताल में बुजुर्ग की मौत
बुलंदशहर। जिला अस्पताल में मंगलवार को इलाज के दौरान एक बुजुर्ग ने दम तोड़ दिया। जानकारी के अनुसार सोमवार को नरसैना क्षेत्र निवासी 70 वर्षीय उस्मान को उल्टी-दस्त होने पर सोमवार दोपहर भर्ती कराया गया था। चिकित्सकों ने इलाज शुरू किया, लेकिन मंगलवार सुबह बुजुर्ग ने दम तोड़ दिया। सीएमएस डॉ. रामवीर सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में है। बुजुर्ग को उल्टी-दस्त से पीड़ित होने पर भर्ती किया गया था। वह काफी समय से बीमार चल रहा था।


भीड़ के कारण नहीं मिला उपचार
नगर की इंद्रा कालोनी निवासी आसमीन बुखार से पीड़ित अपने दो बच्चों को जिला अस्पताल लेकर आई थीं। बताया कि भीड़ अधिक होने के कारण काफी देर तक लाइन में लगीं रहीं। बताया कि बच्चों को दिखाने के लिए चिकित्सकों से भी मदद मांगी गई, लेकिन चिकित्सकों ने बिना पर्ची देखने से मना कर दिया। वहीं, बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. एमपी सिंह ने बताया कि मामले की जानकारी नहीं है। महिला अगर बिना पर्ची के आती तो बच्चों को देखकर जांच करने से मना नहीं किया जाता।



स्वीपर बना फार्मासिस्ट, शराब के नशे में मरीजों को बांट रहा दवा
नरसैना। क्षेत्र के गांव दौलतपुर कला के उपस्वास्थ्य केंद्र पर काफी समय से चिकित्सक का पद खाली है। केंद्र पर एक फार्मासिस्ट के अलावा एक चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी तैनात हैं। क्षेत्र में इस समय बुखार से सैकड़ों लोग पीड़ित है और प्रतिदिन केंद्र पर इलाज के लिए आ रहे हैं। जानकारी के अनुसार फार्मासिस्ट चिकित्सक बनकर मरीजों की जांच कर रहा हैं, वहीं स्वीपर फार्मासिस्ट बनकर मरीजों को दवाई वितरण कर रहा है। मंगलवार को बुखार से पीड़ित होने पर जांच के लिए आई रूकसाना, शकीला, महशर नाज, हरनन्दी और जावित्री आदि महिलाओं ने बताया कि फार्मासिस्ट ने जांच कर दवा लिखकर दी। जब औषधि केंद्र पर पहुंचे तो वहां मौजूद स्वीपर दवा बांट रहा था। आरोप है कि कर्मचारी ने शराब पी रखी थी। पूछताछ करने पर महिलाओं से अभद्रता कर रहा था। सीएमओ डॉ. केएन तिवारी ने बताया कि मामला संज्ञान में नहीं है। मामले की जानकारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed