{"_id":"5ba14d89867a557e846496cf","slug":"15372977839-bulandshahr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उपभोक्ताओं को नए राशन कार्ड देने की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उपभोक्ताओं को नए राशन कार्ड देने की तैयारी
Updated Wed, 19 Sep 2018 12:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उपभोक्ताओं को नए राशन कार्ड देने की तैयारी
बुलंदशहर। लंबे समय से राशन कार्ड का इंतजार कर रहे उपभोक्तताओं को नए राशन कार्ड देने की विभागीय अफसरों ने तैयारी कर ली है। शासन इस बार अलग तरीके से राशन कार्ड प्रिंट करवाए हैं। विभागीय अफसरों ने बताया कि आगामी माह तक उपभोक्ताओं को राशन कार्ड मिल जाएंगे।
जिले में 1426 सरकारी राशन की दुकानें संचालित हैं। जिले में लगभग नौ लाख परिवार हैं। राशन की दुकानों से फूड सिक्योरिटी आदि के 6.50 लाख उपभोक्ता जुड़े हुए हैं। पिछले काफी समय से उपभोक्ताओं के पास राशन कार्ड नहीं हैं। इसका कारण यह है कि योगी सरकार ने सपा के शासन में पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश के फोटो वाले राशन कार्डों को निरस्त कर दिया था। साथ ही शासन ने ऐसे नए राशन कार्ड प्रिंट करवाने का निर्णय लिया था, जिसमें किसी भी सरकार के मुखिया का फोटो न हो। इसके अलावा नए राशन कार्ड में एक नया कोड भी अंकित किया जा रहा है, जिसके चलते कोई भी फर्जी राशन कार्ड नहीं बन सकेगा। शासन की ओर से नए राशन कार्ड प्रिंट करवाने की प्रक्रिया पिछले काफी समय से चल रही थी, जो अब लगभग पूरी हो चुकी है। जिला पूर्ति अधिकारी केबी सिंह ने बताया कि नए राशन कार्ड उपभोक्ताओं को उपलब्ध करवाने के लिए तैयारी शुरू हो गई है। शासन ने इस बार अलग तरीके के राशन कार्ड प्रिंट करवाए हैं, जो जल्द ही विभाग को प्राप्त हो जाएंगे। उनका कहना है कि सभी उपभोक्ताओं को अगले माह राशन कार्ड मिल जाएंगे।