{"_id":"5b8c2a3042c79246633fec35","slug":"15359124837-bulandshahr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"योग्य लोगों को ही मिलेगा रसायन बेचने का लाइसेंस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
योग्य लोगों को ही मिलेगा रसायन बेचने का लाइसेंस
Updated Sun, 02 Sep 2018 11:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
योग्य लोगों को ही मिलेगा रसायन बेचने का लाइसेंस
बुलंदशहर। अब कृषि रसायन बिक्री के लिए केवल वैध डिग्री धारकों को ही लाइसेंस जारी किया जाएगा। इसके लिए शासन ने कृषि विभाग के अधिकारियों को आदेश जारी कर दिए हैं। बिना वैध डिग्री धारकों के आवेदनों को निरस्त करने के भी आदेश दिए हैं।
खेती में प्रयोग किए जाने वाले कीटनाशक की बिक्री व स्टॉक के लिए अब केवल योग्य लोगों को ही लाइसेंस जारी किया जाएगा। कृषि एवं कल्याण मंत्रालय से जारी आदेशों के अनुसार बिना डिग्री धारकों द्वारा किए गए आवेदनों को निरस्त कर दिया जाएगा। मंत्रालय द्वारा जिला कृषि रक्षा अधिकारी को जारी किए आदेशों के अनुसार यदि किसी आवेदनकर्ता के पास सरकारी या मान्यता प्राप्त विवि से डिग्री या डिप्लोमा नहीं होगा तो ऐसे आवेदन को निरस्त कर दिया जाएगा। जिला कृषि रक्षा अधिकारी अमरपाल ने आदेशों से सभी अधीनस्थों को निर्देश जारी कर दिए हैं।