फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   अब गांव की स्वच्छता को परखेंगे मोदी के दूत

अब गांव की स्वच्छता को परखेंगे मोदी के दूत

Thu, 23 Aug 2018 12:29 AM IST
Updated Thu, 23 Aug 2018 12:29 AM IST
विज्ञापन
अब गांव की स्वच्छता को परखेंगे मोदी के दूत
अब गांव की स्वच्छता को परखेंगे मोदी के दूत
विज्ञापन

बुलंदशहर। जिले में केंद्र सरकार द्वारा देशव्यापी अभियान स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान 2018 चलाया जा रहा है। इसके अंतर्गत सरकार द्वारा अब नामित एजेंसी द्वारा जिले में टीम भेजकर एवं जिला वासियों से फीडबैक प्राप्त कर अंक दिए जाएंगें। इससे राष्ट्रीय स्तर पर जिले की स्वच्छता की ग्रेडिंग की जाएगी।

जिले के गांवों में चल रहे स्वच्छता सर्वेक्षण को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जिला प्रशासन को निर्देश दिया है कि अपने कार्यालय, घर, सार्वजनिक स्थलों एवं आस-पास, पड़ोस आदि को स्वच्छ रखा जाए। जिससे अगर एजेंसी के टीम सर्वेक्षण करें तो उन्हें साफ-सफाई मौजूद मिले। केंद्र सरकार द्वारा लागू स्वच्छ भारत मिशन के तहत प्रत्येक जिलों को स्वच्छ बनाने का अभियान तेजी से चल रहा है। इसी बीच केंद्र सरकार ने इसके हालात से रू-ब-रू होने के लिए एक एजेंसी को भी नामित कर दिया है। यह एजेंसी सभी जिलों में जाकर साफ-सफाई के हालात को परखेगी। इसके तहत गांवों में शौचालय निर्माण की गुणवत्ता, रख-रखाव, शौचालय का प्रयोग, गांवों में साफ-सफाई का हाल आदि को देखते हुए ग्रामीणों से फीडबैक भी लिया जाएगा। इसके साथ ही सार्वजनिक जगहों, बाजारों, सरकारी व प्राइवेट कार्यालयों का निरीक्षण कर भी हाल देखा जाएगा। केंद्र सरकार द्वारा नामित एजेंसी के फीडबैक के आधार पर ही जिले की ग्रेडिंग तैयार की जाएगी। जिला पंचायत राज अधिकारी अमरजीत सिंह ने बताया कि केंद्र सरकार द्वारा नामित एजेंसी के फीडबैक के आधार पर ही जिले की ग्रेडिंग तैयार होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed