फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   खाद्य विभाग की टीम ने मारा छापा, एक क्विंटल तेल सील

खाद्य विभाग की टीम ने मारा छापा, एक क्विंटल तेल सील

Wed, 22 Aug 2018 12:54 AM IST
Updated Wed, 22 Aug 2018 12:54 AM IST
विज्ञापन
खाद्य विभाग की टीम ने मारा छापा, एक क्विंटल तेल सील
खाद्य विभाग की टीम ने मारा छापा, एक क्विंटल तेल सील
विज्ञापन


बुलंदशहर। जिले में लोग मिलावटी खाद्य पदार्थों का प्रयोग कर रहे हैं। इसका खुलासा मंगलवार को खाद्य विभाग की टीम ने किया। टीम ने नगर की मंडी फतह गंज में छापा मारकर जहां एक क्विंटल सरसों का तेल सील किया है वहीं, खराब गुणवत्ता वाली तीन क्विंटल रंगीन चाप को नष्ट कराया है। मंगलवार को नगर की मंडी फतह गंज और लाल तालाब मंडी में खाद्य विभाग की टीम ने छापेमारी की। टीम की छापेमारी से व्यापारियों में हड़कंप मच गया। आनन फानन में कई दुकानों के शटर बंद हो गए। टीम ने एक के बाद एक लगातार कई प्रतिष्ठानों पर छापेमारी की। मंडी फतह गंज में टीम ने एक स्पेलर से एक क्विंटल मिलावटी सरसों का तेल पकड़कर सील कर दिया। बताया जा रहा है कि तेल में केमिकल की मिलावट की जा रही थी, जिससे तेल काफी चमकदार और टेस्टी बनता। जिस केमिकल का प्रयोग तेल में मिलावट के तौर पर किया जा रहा है, उससे लोगों को पसलियां, फेफड़े संबंधी बीमारी फैल रही है। इसके अलावा टीम ने लाल तालाब मंडी से चार सैंपल पनीर के लेकर जांच के लिए भेजे हैं। साथ ही लाल तालाब स्थित एक व्यापारी के प्रतिष्ठान से तीन क्विंटल रंगीन चाप को स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक पाते हुए मौके पर ही नष्ट कर दिया। इसके अलावा डीएम रोड स्थित प्रोविजन स्टोर से हल्दी पाउडर, मिर्च, चना मसाला, मिर्च, माइल्डफेट समेत कुल 11 सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे हैं। मौके पर टीम में सीएफएसओ मनोज कुंवर, गिरीश वर्मा, केबी सिंह, एमपी सिंह, यशपाल सिंह व विनोद कुमार मौजूद रहे।
नहीं पकड़ा गया मिलावटी मावा
खाद्य विभाग की टीम ने कार्रवाई करते हुए चांप और सरसों के तेल में मिलावटखोरी का खुलासा किया है। रक्षाबंधन पर्व पर बड़ी मात्रा में मावा का प्रयोग किया जाता है, लेकिन अभी तक टीम ने कहीं भी मिलावटी मावा नहीं पकड़ा है। जबकि पूर्व के वर्षों में जिला मिलावटी मावा तैयार करने का बड़ा हब रहा है।
विज्ञापन

मिलावटी खाद्य पदार्थों से होने वाली बीमारियां
मिलावटी खाद्य पदार्थों के सेवन से लोगों को फेफड़े, सांस, त्वचा, किडनी संबंधी बीमारियां होती हैं। इसके अलावा लोगों को मिलावटी खाद्य पदार्थों के सेवन से तुरंत उल्टी, अपच, लीवर प्रभावित, समेत अन्य प्रकार की समस्याओं से जूझना पड़ता है। सीएमओ डॉ. केएन तिवारी के अनुसार मिलावटी मावा, मिठाई, तेल आदि खाने से लोगों को हड्डियों की कमजोरी, लीवर कमजोर, पेट जाम की मुख्यत: समस्याएं आती हैं। यह समस्याएं आगे चलकर गंभीर बीमारियों को जन्म देती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट-
त्योहारों के मद्देनजर छापेमार कार्रवाई की गई। एक क्विंटल तेल सील किया है, जबकि तीन क्विंटल चाप को मौके पर ही नष्ट कराया है। कुल 11 सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे हैं। जांच रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी। - गौरीशंकर, डीओ, खाद्य विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed