{"_id":"5b7c66ed42c792465b688f6f","slug":"153487945920-bulandshahr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीलर के चुनाव में धांधली का आरोप, प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीलर के चुनाव में धांधली का आरोप, प्रदर्शन
Updated Wed, 22 Aug 2018 12:54 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीलर के चुनाव में धांधली का आरोप, प्रदर्शन
बुलंदशहर। सिकंदराबाद क्षेत्र के गांव जलालपुर के ग्रामीणों ने राशन डीलर के चुनाव में धांधली का आरोप लगाते हुए कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने डीएम के नाम संबोधित शिकायत पत्र देकर गांव में दोबारा से चुनाव कराए जाने की मांग की है।
गांव जलालपुर निवासी मोहित कुमार, प्रमोद, सुनीता, राजेश, बहादुर, दिगंबर और सतीश कुमार आदि ने बताया कि गांव में सोमवार को डीलर पद के लिए चुनाव था। आरोप है कि चुनाव अधिकारी ने बैलेट पेपर से चुनाव नहीं कराया। ग्रामीणों ने पुलिस द्वारा लाठीचार्ज कर खदेड़ने का भी आरोप लगाया। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि चुनाव दोबारा नहीं करवाया गया तो वह आंदोलन करने को विवश होंगे। ग्रामीणों ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन करने के बाद डीएम के नाम शिकायत देकर दोबारा चुनाव करवाने और चुनाव में धांधली करने वाले अफसरों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।